फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Work on doubling of Ujjain-Dewas railway line started in Mangalia, work will be completed in six months

Indore: उज्जैन-देवास रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम मांगलिया में शुरू, छह माह मेें काम होगा पूरा

Sat, 05 Aug 2023 08:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Aug 2023 08:24 PM IST
सार

उज्जैन, देवास इंदौर के बीच दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इंदौर को नई ट्रेनों की सौगात भी मिल सकती है। रेलवे ने बरलाई से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Work on doubling of Ujjain-Dewas railway line started in Mangalia, work will be completed in six months
मांगलिया क्षेत्र में रेल दोहरीकरण का काम - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भोपाल, उज्जैन की तरफ से आने वाले कई ट्रेन इंदौर तक पहुंचने में समय लेती थी,क्योकि एक ही लाइन होने के कारण रेलगाडि़यों को आउटर पर खड़े रहकर हरी झंडी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब उज्जैन, देवास, इंदौर रेल लाइन का काम इंदौर शहर वाले हिस्से में शुरू हो गया है। बरलाई और  मांगलिया क्षेत्र में ट्रेक का काम शुरू हो चुका हैै। बरलाई में तो विद्युतीकरण के लिए पोल भी लगने लगे है।

विज्ञापन

उज्जैन, देवास इंदौर के बीच दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इंदौर को नई ट्रेनों की सौगात भी मिल सकती है। रेलवे ने बरलाई से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उधर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ के हिस्से का काम भी शुरू होगा। निर्माण पूरा होने के बाद लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के स्टाॅपेज हो सकेंगे।  
विज्ञापन


बारिश में भी जारी है काम 
रेलवे ने बरलाइ से इंदौर के बीच दोहरीकरण के काम पर ज्यादा फोकस कर रखा है। इस 20 किलोमीटर के हिस्से में बारिश के बावजूद ट्रेक बिछाने और खंबे लगाने का काम चल रहा है। एमआर-10 ब्रिज तक स्पीपर भी लगाए गए थे। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के चेेयरमेन इंदौर आए थे, उन्होंने भी दोहरीकरण के काम को जल्दी पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए है। इस काम के पूरे होने के बाद इंदौर रेलवे स्टेशन तक रेलगाडि़यों को पहुंचने के लिए कम समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed