फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   womens security law cyber crime indore news

Indore News: सोशल मीडिया पर अपनी अकेली तस्वीर न डालें महिलाएं, इससे साइबर क्राइम का खतरा अधिक

Sun, 10 Mar 2024 06:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 10 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

साइबर लॉ एक्सपर्ट व इंस्पेक्टर पूनम राठौर ने महिलाओं को कानूनों की जानकारी दी। यह भी बताया कि किस तरह से वे सुरक्षित रहें। 
 

विज्ञापन
womens security law cyber crime indore news
महिला सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए कानूनों की जानकारी का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करवाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मप्र पुलिस की साइबर लॉ एक्सपर्ट व इंस्पेक्टर पूनम राठौर थी। राठौर ने छात्राओं और महिला कर्मचारियों को साइबर क्राइम से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत सावधानी से संभलकर करना चाहिए व जहां तक हो सके अपनी एकल फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा के मामलों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से भी सुना जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले एक वीडियो के माध्यम से संस्थान की महिला कर्मचारियों के योगदान  को प्रदर्शित किया गया। कुलपति प्रीति पटेल और संस्थान की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा पटेल ने महिला कर्मचारियों का आभार माना। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर पुष्पराज मिश्रा व संस्थान की प्राचार्या  प्रोफेसर डॉक्टर नीना सोहानी ने पूनम राठौर का स्वागत किया। प्राचार्या डॉक्टर नीना सोहानी ने समस्त छात्रों और महिला कर्मियों को जीवन में आगे बढ़ने प्रेरित किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed