फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Womens Day 2024 indore events

Womens Day 2024: महिला दिवस पर सुबह से आयोजन, कहीं रैली निकली तो कहीं जागरूकता अभियान चलाए गए

Fri, 08 Mar 2024 06:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 08 Mar 2024 06:55 AM IST
सार

इंदौर के महिला संगठनों ने कई थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए, इनमें महिलाओं के साथ किशोरी बालिकाओं और बच्चियों ने भी भाग लिया
 

विज्ञापन
Womens Day 2024 indore events
"साड़ी वॉक" का भी आयोजन किया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारतीय ग्रंथों में कहा गया है 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः' अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर में महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं पर बाइक रैली निकली, कहीं साड़ी वॉक हुआ तो कहीं जागरूकता कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने किया साड़ी वॉक
इसी कड़ी में "साड़ी वॉक" का भी आयोजन किया। इंदौर के मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने साड़ी पहनकर हिस्सा लिया। साड़ी वॉक में महिलाएं सुबह साढ़े 6 बजे मेदांता हॉस्पिटल परिसर से शुरू होकर एलआईजी चौराहे और वहां से वापस हॉस्पिटल परिसर तक गई। सभी प्रतिभागियों को वॉक पूरा करने के लिए मैडल एवं ई-सर्टिफिकेट दिए गए। वॉक के बाद एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां नारी शक्ति ने जुम्बा डांस और उसके बाद स्वादिष्ट इंदौरी भोजन का आनंद लिया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सरप्राइज गिफ्ट दिए गए। डॉ संदीप श्रीवास्तव ने बताया, महिलाएं समाज, राष्ट्र और सृष्टि की सृजनकर्ता हैं। हम एक दिन क्या पूरे वर्ष भी महिलाओं के लिए आयोजन करें तो कम हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सम्मान करना और उन्हें देश के निर्माण में इसी तरह अपना योगदान देते रहने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर था जहां उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed