फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   women trafficking busted in Indore women from other states also caught

Indore: इंदौर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे प्रदेशों से आई महिलाएं भी पकड़ाईं

Fri, 28 Jul 2023 01:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

खजराना थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा था रैकेट, रहवासियों ने पुलिस को दी जानकारी, सभी को कोर्ट में पेश किया गया
 

विज्ञापन
women trafficking busted in Indore women from other states also caught
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं और पुरुष - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर पुलिस ने खजराना थाना क्षेत्र से छह महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। रहवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि स्कीम नंबर 94 के मनोरमागंज में पुलिस ने यह छापामार कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दस्तावेजों की जांच करने पर पुलिस को यह भी पता चला है कि इनमें से दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। यह महिलाएं बिना जानकारी के इलाके में रह रहीं थीं। प्रदेश के बाहर से आने वालों को स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी देना होती है। इन महिलाओं के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था रैकेट
रहवासियों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां पर देह व्यापार के लिए प्रदेश के बाहर से महिलाओं को बुलाया जाता था। रहवासियों को जब इसकी पुष्टि हो गई तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए यहां पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यहां से महिलाओं और कुछ पुरुषों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed