फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman who went on Singapore-Malaysia tour with husband goes missing from cruise

Indore: पति के साथ सिंगापुर-मलेशिया घूमने गई महिला क्रूज सेे गिरने से मौत

Tue, 01 Aug 2023 08:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 01 Aug 2023 08:42 PM IST
सार

जाकेश ने क्रूज पर ही अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद वे रुम में सोने चले गए, लेकिन जाकेश जब सोकर उठे तो उन्हें पत्नी नजर नहीं आई। उन्होंने पत्नी को क्रूज पर खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Woman who went on Singapore-Malaysia tour with husband goes missing from cruise
इस क्रूज से लापता हुई थी महिला। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मलेशिया-सिंगापुर घुमने गई इंदौर की एक 64 वर्षीय महिला क्रूज से गिरकर समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। पहले उनके क्रूज से समुद्र में गिरने की आशंक जताई जा रही थी,लेकिन फिर क्रूज स्टाॅफ ने फुटेज परिजनों को सौंप दिए। जिसमे महिला समुद्र में गिरते हुए दिखाई दे रही है, हालांकि उनका शव नहीं मिला। महिला के बेटे ने ट्वीट कर पीएमअेा सेे मदद मांगी है। बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है। सांसद शंकर लालवानी ने विदेश मंत्रालय से इस घटना को अवगत कराकर पीडि़त परिवार को मदद करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

इंदौर में रहने वाली महिला रीता साहनी अपने पति जाकेश साहनी के साथ सिंगापुर-मलेशिया यात्रा पर कुछ दिनों पहले गए है। वे पेगांग से सिंगापुर समुद्र केे रास्ते स्पेक्ट्रम आफ द सीज नामक क्रूज से लौट रहे थे। जाकेश ने क्रूज पर ही अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद वे रुम में सोने चले गए, लेकिन जाकेश जब सोकर उठे तो उन्हें पत्नी नजर नहीं आई। उन्होंने पत्नी को क्रूज पर खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। क्रूज स्टाॅफ ने भी रीता को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच यह भी पता चला कि रात को क्रूज से समुद्र में कुछ गिरा था, लेकिन किसी ने रीता के गिरने की पुष्टि नहीं की, न ही फुटेज दिखाए गए। बाद में फुटेज जारी कर दिए गए। जिसमें रीता समुद्र से गिरते हुए दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

बेटे ने ट्वीट कर मांगी मदद

रीता के बेेटे अपूर्व आस्ट्रेलिया में रहते है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि माता-पिता छुट्टियां बिताने क्रूज पर गए थे। मां को तैरना नहीं आता था। बेटे ने ट्वीट कर पीएमअेा से मदद मांगी। शाम को बेटे ने अपनी मां के मृत होने की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि क्रूज के फुटेज में मां समुद्र में गिरते हुए दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजशाही होटल था साहनी का
जाकेश साहनी ने कुछ समय पहले ही राजशाही होटल बेचा है। उनके दो बेटे है। एक आस्ट्रेलिया और दूसरा मुबंई में रहता है। वे अक्सर अपने बेटेे के साथ मुबंई में रहते है और वहां से सिंगापुर घुमने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed