{"_id":"64b65b5ac310675ca10fbc6b","slug":"woman-it-engineer-caught-robbers-pulling-chain-from-her-neck-police-left-without-action-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी पुलिसः महिला आईटी इंजीनियर ने गले से चेन खींच रहे लुटेरों को पकड़ा, पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी पुलिसः महिला आईटी इंजीनियर ने गले से चेन खींच रहे लुटेरों को पकड़ा, पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ दिया
Tue, 18 Jul 2023 02:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:58 PM IST
सार
अपराध पर कैसे लगेगी लगाम: महिला आईटी इंजीनियर ने जनसुनवाई में की पुलिसकर्मियों की शिकायत, बोलीं- कैसे सुरक्षित रहेगी शहर की जनता
विज्ञापन
पुलिस जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंची रूपाली।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छता के साथ बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप में नाम रोशन कर रहा इंदौर पुलिस प्रशासन की लापरवाही से कई बार शर्मसार हो चुका है। मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में भी कुछ एेसा ही मामला सामने आया। एक महिला आईटी इंजीनियर अपने पति के साथ जनसुनवाई में पहुंची और अन्नपूर्णा थाने के पुलिसकर्मियों की शिकायत की।
आईटी इंजीनियर रूपाली सार्थक सोनी ने बताया कि 15 जुलाई देर शाम वह अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर फूड जोन जा रहीं थी। गोपुर चौराहे के समीप बाइक पर आए 6 बदमाशों में से एक बदमाश ने रूपाली की चेन खींचने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश रूपाली की सोने की चेन नहीं खींच पाया और भागने लगा। आरोपी ने रूपाली पर हाथ से वार किया गया जिससे रूपाली को गाल पर चोट आई। इसके बाद पति पत्नी ने बदमाशों का पीछा किया और उनमें से एक को पकड़कर थाने ले गए। रूपाली का आरोप है कि उस बदमाश को पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। न तो अन्य बदमाशों की जानकारी निकाली न ही कोई कार्रवाई की।
रूपाली पति सार्थ के साथ मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची और पुलिस के इस रवैये को लेकर एक शिकायती आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता शहर में कैसे सुरक्षित रहेगी, जब बदमाश को पुलिस पकड़कर बिना किसी कार्रवाई के छोड़ देती है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा और थाने पर भी किसी की लापरवाही सामने आएगी तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा।