{"_id":"63fb71680602204c0f0b876e","slug":"woman-dies-due-to-negligence-in-indore-hospital-sealed-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में लापरवाही से महिला की मौत, अस्पताल को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में लापरवाही से महिला की मौत, अस्पताल को किया सील
Sun, 26 Feb 2023 08:19 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:19 PM IST
सार
महिला की मौत के मामले में कलेक्टर ने मदर केयर अस्पताल सील करवा करवाने दिया है। इसके अलावा अस्पताल संचालक पर प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल बगैर अनुमति के संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में कलेक्टर ने मदर केयर अस्पताल सील करवा करवाने दिया है। इसके अलावा अस्पताल सं
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
शहर में कई अस्पताल और क्लिनिक मेडिकल काऊंसिल की मान्यता के संचालित हो रहे है और मरीजों के इलाज भी झोलाझाप डाक्टर कर रहे है। इंदौर में ऐसे ही एक अस्पताल का मामला सामने आया और प्रशासन ने अस्पताल पर ताले जड़ दिए।
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में कलेक्टर ने मदर केयर अस्पताल सील करवा करवाने दिया है। इसके अलावा अस्पताल संचालक पर प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल बगैर अनुमति के संचालित किया जा रहा था। अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई थी। जिसमें अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई थी। रविवार सुबह प्रशासन की टीम मूसाखेड़ी स्थित मदर केयर अस्पताल गई और उसे सील कर दिया। अस्पताल में कई अनियमितता भी मिली। न तो मरीजों का ठीक से रिकार्ड रखा जा रहा था और न ही अस्पताल में सफाई हो रही थी। अस्पताल में आसपास की बस्तियों को मरीज बड़ी संख्या में आते थे।
विज्ञापन
रद्द होगी संस्थान की मान्यता
विजय नगर के अनुमूति सेवा संस्थान की मान्यता निरस्त करने की तैयारी भी प्रशासन ने कर ली है। इसके लिए कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को पत्र लिखा है। संस्थान में रहने वाली एक दिव्यांग किशोरी गर्भवती पाई गई थी। छह माह के गर्भ का पता तब चला, जब परिजन उसे घर ले गए और पेट में दर्द होने की शिकायत किशोरी ने की। इस मामले में विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और संस्थान के कुछ कर्मचारियों के डीएनए सेंपल भी लिए है।
विज्ञापन
