फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Wolke in Augustus sal vriendelik wees in September, kanse op reën in Indore

Indore: अगस्त मेें रूठे मेघ सितंबर में होंगे मेहरबान, इंदौर मेें बारिश के आसार

Mon, 04 Sep 2023 11:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Sep 2023 11:05 AM IST
सार

इंदौर में जुलाई मेें बारिश ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा। एक माह में 21 इंच बारिश हुई, लेकिन अगस्त में बारिश ज्यादा नहीं हुई,क्योकि मानसून की ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश के बजाए हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी।

विज्ञापन
Wolke in Augustus sal vriendelik wees in September, kanse op reën in Indore
इंदौर में फिर बारिश का इंतजार - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इस बार बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया हैै। इंदौर मेें अब तक सिर्फ 24.5 इंच बारिश हो पाई है। तालाब भी पूरे नहीं भर पाए। अगस्त में सबसे कम बारिश का रिकार्ड बना। इस साल अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई है। सितंबर में बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग कर रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को भी बादलों की लुका-छुपी होती रही। दरअसल बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुुआ है, जो दो-तीन दिन में निम्न दबाव के क्षेत्र मेें बदलेगा। इससे इंदौर और आसपास के हिस्सों मेें अच्छी बारिश हो सकती हैै। इसके अलावा 12 सितंबर के बाद बारिश के आसार है।
विज्ञापन


इंदौर में जुलाई मेें बारिश ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा। एक माह में 21 इंच बारिश हुई, लेकिन अगस्त में बारिश ज्यादा नहीं हुई,क्योकि मानसून की ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश के बजाए हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी, इसलिए उस हिस्से में ज्यादा बारिश हुई। मौसम वैैज्ञानियों के अनुसार मध्य प्रदेश में अगस्त में मध्य प्रदेश में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस वजह से बारिश काफी कम हुई।लोकल सिस्टम भी नहीं बना, लेकिन सितंबर में बंगाल की खाड़ी के उपर बने चक्रवाती घेरे के कारण मालवा-निमाड़ के कई हिस्सों में बारिश होगी। इंदौर में फिलहाल तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान है।

सूरज के तीखे तेवरों के कारण दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। एक दो दिन तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, लेकिन उसके बाद मौसम में बदलाव नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed