फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   WhatsApp number for beggars bhikhari bhikshavriti

Indore News: इंदौर में भिखारियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक हजार रुपए का इनाम, जारी किया वाट्सएप नंबर

Tue, 20 Feb 2024 06:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 20 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी की जाएगी भिक्षा वृत्ति की निगरानी, जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत करेगी काम।

विज्ञापन
WhatsApp number for beggars bhikhari bhikshavriti
इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने का अभियान। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर को बाल भिक्षुकों से पूरी तरह मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी और गति देने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। निर्णय लिया गया है कि इंदौर में भिक्षा वृत्ति में लगे बच्चों की जानकारी देने वाले नागरिकों को नगद ईनाम दिया जाएगा। बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9691729017 जारी किया गया है। बाल भिक्षा वृत्ति की चौराहों पर निगरानी सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी की जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में टीएल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जारी किए जाने वाले व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से कोई भी नागरिक फोटो और लोकेशन सहित बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी दे सकते हैं। जानकारी सही पाए जाने पर संबंधित नागरिक को एक हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। साथ ही एक से अधिक बार प्रमाणिक सूचना देने वाले नागरिकों को अलग से भी सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


रेस्क्यू दल तुरंत एक्शन लेगा 
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौराहों पर बाल भिक्षा वृत्ति पर निगरानी रखी जाएगी। बताया गया कि इसके लिए एआईसीटीएसएल और पुलिस कंट्रोल रूम में महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी बैठकर निगरानी रखेंगे। बाल भिक्षा वृत्ति दिखाई देने पर रेस्क्यू दल को उनके द्वारा सूचना दी जाएगी। दल तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का कार्य करेंगे। दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। बताया गया कि अभी तक बच्चों से भिक्षा वृत्ति कराने पर तीन दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है। अभियान के तहत 17 बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। यह अभियान निरन्तर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed