फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What will the weather be like in Indore today? There will be no sunshine, the chill will intensify, and daytim

इंदौर में आज का मौसम कैसा रहेगा? नहीं निकलेगी धूप, बढ़ेगी इंदौर में ठंडक, दिन का पारा गिरा

Fri, 30 Oct 2026 10:46 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 30 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

इंदौर में अब गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक घुलने लगी है। हालांकि, बादलों की आवाजाही के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा।

विज्ञापन
What will the weather be like in Indore today? There will be no sunshine, the chill will intensify, and daytim
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में अब गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। दिन का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जबकि गुरुवार रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह भी धूप निकली, लेकिन दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहने का अनुमान है। अब लगातार मौसम में ठंडक घुलेगी। सुबह आठ बजे तक लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार की सुबह भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा।

विज्ञापन

 

अरनब तूफान का असर इंदौर में भी देखने को मिल रहा है, लेकिन शहर में न तो तेज बारिश हुई और न ही बूंदाबांदी। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार सुबह इसी समय तापमान 23 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, अब ठंडक बढ़ेगी और आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। नवंबर से ठंडी हवाएं भी चलने लगेंगी।

विज्ञापन

 

गुरुवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान बढ़ा हुआ रहा। लोगों को पंखे और कूलर की जरूरत महसूस हुई। गुरुवार रात का तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। मौसम में यह बदलाव बादलों के छाए रहने के कारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार सुबह भी हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। हवाओं की गति सामान्य रही और उनकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। फिलहाल इंदौर में कोहरे का दौर शुरू नहीं हुआ है। इस कारण दृश्यता भी सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed