फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   West Bengal scored 307 runs on the first day in Ranji match, centuries of two batsmen

Indore News: रणजी मैच में पश्चिम बंगाल ने पहले दिन 307 रन बनाए, दो बल्लेबाजों की शतक

Thu, 09 Feb 2023 12:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 Feb 2023 12:13 PM IST
सार

पहले दिन बंगाल के बल्लेबाज अनुस्तूप और सुदीप कुमार ने तीसरे विकेट के लिए 241 रनों की  भागीदारी भी की। अनुस्तूप  चोटिल अंगूठे पर पट्टी बांधकर खेले और शतक भी जड़ा। उन्होंने 120 रन बनाए। 

विज्ञापन
West Bengal scored 307 runs on the first day in Ranji match, centuries of two batsmen
बंगाल के बल्लेबाज ने चोट के बाद भी शतक जड़ा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रणजी ट्राफी के सेमीफायनल में पश्चिम बंगाल की टीम ने 307 रन बनाए है। अनुस्तूप मजूमदार (120 रन) और सुदीप कुमार घरमानी (112 रन) के शतकों की मदद से बंगाल ने रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 307 रन बनाए। मैच केे दूसरे दिन सुबह साढ़े 11 बजे तक बंगाल ने पांच विकेट पर 372 रन बना लिए थे। सुबह शहबाज को 14 रन के स्कोर पर गौरव यादव ने हिमांशू मंत्री के हाथों कैच कराया, फिलहाल मनोज तिवारी के साथ अभिषेक कोरेल क्रीज पर मौजूद है।

विज्ञापन

पहले दिन बंगाल के बल्लेबाज अनुस्तूप और सुदीप कुमार ने तीसरे विकेट के लिए 241 रनों की भागीदारी भी की। अनुस्तूप चोटिल अंगूठे पर पट्टी बांधकर खेले और शतक भी जड़ा। उन्होंने 120 रन बनाए। बुधवार को बंगाल के बल्लेबाज सुदीप को 23 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। दिन का खेल समाप्त होने के समय मनोज तिवारी के साथ शाहबाज अहमद क्रीज पर मौजूद थे। गुरुवार सुबह दोनो ने फिर बल्लेबाजी की, लेकिन शाहबाज 14 रन के स्कोर पर कैच अाउट हो गए।

विज्ञापन

होलकर स्टेडियम में बुधवार सुबह बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने ट्रास जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। करण लाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने 51 रनों की भागीदारी की। इसी स्कोर पर दोनों के आउट होने के बाद लगा मप्र दबाव बना लेगा, लेकिन सुदीप और अनुस्तूप ने अच्छी बल्लेबाजी की। जब सुदीप 23 रनों के निजी स्कोर पर थे। तब सारांश जैन की गेंद पर रजत पाटीदार ने उनका कैच छोड़ दिया। जीवनदान मिलने के बाद सुदीप ने 12 चौके और दो छक्कों की मदद से शतक जड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे छोर पर 38 साल के मजूमदार ने 13 चौके और एक छक्के की मदद से शतकीय पारी खेली। शतक पूरा करने के बाद मजूमदार ने दस्ताने उतारकर अपना अंगूठा दिखाया, जिसपर पट्टी बंधी थी। उन्हें यह चोट ओडिशा के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। मप्र ने सात गेंदबाजों से अेावर कराए, लेकिन चोट के बाद वापसी कर रहे वेंकटेश अय्यर को गेंद नहीं मिली। मध्य प्रदेश ने 82.1 ओवर में नई गेंद ली और अगली ही गेंद पर आवेश खान ने मजूमदार के डंडे बिखेर दिए। चार रन बाद ही सुदीप भी पवैलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed