फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   wells water tank bawdi conservation

Indore News: जागा प्रशासन, कुएं बावड़ी तोड़ने के बजाय अब संरक्षण पर दिया जाएगा ध्यान

Wed, 05 Apr 2023 05:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 05 Apr 2023 05:11 PM IST
सार

- बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए घटना के बाद कुएं बावड़ी तोड़ने में लगा प्रशासन जागा 
 

विज्ञापन
wells water tank bawdi conservation
Indore News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में रामनवमी के दिन हुए हादसे के बाद प्रशासन ने शहर में खतरनाक कुएं, बावड़ी तोड़ने का अभियान शुरू कर दिया था। 31 मार्च को जारी निर्देश में सभी बावड़ी को भरे जाने का उल्लेख किया गया था। इसके बाद प्रशासन के द्वारा सभी बावड़ी को मिट्टी से भरा जा रहा था लेकिन अब जिला प्रशासन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कुएं और बावड़ी को चैतन्य और पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कुएं, बावड़ी की सूची का मंथन करने के साथ नगर निगम के कर्ताधर्ताओं को शहरी क्षेत्र के 571 व ग्रामीण क्षेत्र के 726 कुएं-बावड़ी को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


विवाद वाली जगह के लिए बनेगी टास्क फोर्स
पटवारियों के अमले ने सभी गांवों, तहसीलों और शहरी क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे की जांच कर कुएं और बावड़ी की सूची तैयार की है। इसमें सड़क किनारे, बगीचे, स्कूल, हास्पिटल व धार्मिक स्थलों के आसपास बने कुएं और बावड़ी अधिक मिले हैं। अब कलेक्टर ने ऐसी जगहों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जहां से अतिक्रमण को हटाने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसके लिए विशेष टास्क फोर्स बनाकर कार्य किए जाने की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके साथ ही जनता द्वारा की जा रही शिकायतों को लेकर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन जारी करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जूनी इंदौर के पटेल नगर बेलेश्वर महादेव मंदिर में 30 मार्च रामनवमी के दिन बावड़ी धंसने से 36 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रशासन पूरे शहर में कुएं और बावड़ी तोड़ने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed