फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update today imd forecast indore bhopal mp gwalior jabalpur

Weather Update: मप्र के कई जिलों में लगातार तीसरे दिन भी बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Fri, 23 Feb 2024 10:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Feb 2024 10:48 PM IST
सार

Weather Forecast Today: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदल रहा मौसम, दो दिन के बाद तापमान में आएगी बढ़ोतरी। 
 

विज्ञापन
weather update today imd forecast indore bhopal mp gwalior jabalpur
Weather Update: 10 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना। - फोटो : self

विस्तार

मप्र के कई जिलों में लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं पर बारिश हुई। रीवा संभाग के जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान ग्वालियर ओर रीवा संभागों के जिलों में काफी कम हुए एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1°C खंडवा में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0°C दतिया में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में) 
सिरमौर: 13, बीरसिंहपुरः 11, देवसर: 5.3, रामपुर बाघेलान: 4, गुढः 3, अमनगंज: 2.8, सरई: 2.4, बीना: 2, मालथौन: 2, दमोह: 21 

ओलावृष्टि 
मुरैना (अम्बाह), भिंड।

चेतावनी
रीवा संभाग के जिलों में और पन्ना जिले में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। सिंगरौली, सीधी, रीवा और मउगंज जिलों में भी बारिश और बिजली के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। संभावना है कि प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमानों में 48 घंटों के बाद मामूली वृद्धि होगी। मध्य और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना भी बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed