{"_id":"65dc189a8ab5ad2a100a5189","slug":"weather-update-today-forecast-indore-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: इंदौर में सुबह से कोहरा और ठंड, बादलों की वजह से नहीं निकली धूप, दस मार्च तक रहेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: इंदौर में सुबह से कोहरा और ठंड, बादलों की वजह से नहीं निकली धूप, दस मार्च तक रहेगी ठंड
Mon, 26 Feb 2024 10:20 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:20 AM IST
सार
फिर पलटा मौसम, दो दिन से तेज धूप और गर्मी के बाद अचानक ठंड ने पैर जमाए, मौसम विभाग का अनुमान निकला गलत
विज्ञापन
Weather Forecast 26 February 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक बार फिर मौसम बदल गया है। दो दिन से तेज धूप और गर्मी के बाद आज अचानक ठंड ने पैर जमा लिए। सोमवार को सुबह से कोहरा था और दस बजे तक धूप नहीं निकली। लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान था कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्म बढ़ जाएगी लेकिन यह गलत निकला। अब ठंड एक बार फिर से लौट चुकी है। अब मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि दो हफ्तों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
जनवरी में ठंड नहीं पड़ी
इंदौर में इस बार जनवरी में अधिक ठंड नहीं पड़ी। दिसंबर में सिर्फ दो दिन ही कोल्ड डे रहा। जनवरी में भी कुछ दिन ही ठंड का अहसास रहा। पूरे महीने पारा इससे नीचे गया ही नहीं। वहीं फरवरी के तीन सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। अब फरवरी के आखिरी हफ्ते में ठंड एक बार फिर लौट आई।
दस मार्च के बाद बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ चक्रवात का भी असर है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर काफी कमजोर है। उत्तर भारत में पहुंचने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की फरवरी में फ्रीक्वेंसी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से हर तीसरे चौथे दिन एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंच रहा है। दिन और रात का तापमान इस कारण कम ज्यादा हो रहा है। वहीं चक्रवात का असर तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा तक है। 10 मार्च के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। फिलहाल मौसम का ऐसा मिजाज दो हफ्तों तक रहेगा।