{"_id":"661ff5adf8bc1c91d9095fb2","slug":"weather-update-imd-forecast-indore-bhopal-mp-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: प्रदेश में गर्मी और उमस से लोग परेशान, कई जिलों में आंधी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: प्रदेश में गर्मी और उमस से लोग परेशान, कई जिलों में आंधी की संभावना
Wed, 17 Apr 2024 09:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:45 PM IST
सार
मौसम विभाग ने अभी भी कई जिलों में बूंदाबांदी और आंधी की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में गर्मी अधिक है।
विज्ञापन
Weather Forecast 17 April 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
- फोटो : Self
विस्तार
प्रदेश के कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं और कई जिलों में अभी भी बूंदाबांदी जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सभी संभागों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा जा रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 °C तालुन KVK (बड़वानी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 °C बिजावर ARG (छतरपुर) में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश भर में कई स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की भी संभावना बताई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)
बरगी: 8.3, बीजाडंडी: 3.4, तिरोड़ी: 3.1, कटंगी: 2.2, बालाघाट: 2.0, परासिया: 1.6, अटनेर: 0.6, भैंसदेही: 0.2, मुलताई: 0.3, मलाजखंड: 0.4, सिवनी: 0.2
विज्ञापन
वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)
बरगी: 8.3, बीजाडंडी: 3.4, तिरोड़ी: 3.1, कटंगी: 2.2, बालाघाट: 2.0, परासिया: 1.6, अटनेर: 0.6, भैंसदेही: 0.2, मुलताई: 0.3, मलाजखंड: 0.4, सिवनी: 0.2
