{"_id":"65c0fb0df61154f77f029b73","slug":"weather-update-imd-forecast-gwalior-bhind-chhatarpur-rewa-ujjain-indore-bhopal-jabalpur-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: मप्र के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: मप्र के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए जारी की चेतावनी
Mon, 05 Feb 2024 10:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:39 PM IST
सार
Weather Forecast Imd: उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर ग्वालियर और सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
Weather Report IMD ने मप्र में बारिश और बर्फबारी को लेकर जारी किया अलर्ट।
- फोटो : self
विस्तार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी के साथ, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर ग्वालियर और सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर: चंबल और रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। भितरवार (ग्वालियर) और भिंड में अल्प आकार की ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय ग्वालियर हवाई अड्डे पर 800 मीटर ओर खजुराहो हवाई अड्डे पर 700 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम और शहडोल संभागों के जिलों में काफी बढ़ा एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में यह सामान्य से अधिक रहा। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में काफी अधिक रहा। शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान विशेष रूप से अधिक रहा।
विज्ञापन
इन जिलों में हुई बारिश - वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेंटीमीटर में)
राजनगर 3, गोरंगी 2, पोरसा 2, भिंड 2, डबरा 2, गौरीहार 1, जावा 1, मोहनगढ़ 1, नौगांव 1, चितरंगी 1, लवकुशनगर 1, मझगांव 1, अंबाह 1, अटेर 1, मुरेना 1, रोन 1, बदरवास 1, गोहद 1, अलीपुर 1, लहार 1, पिछोर 1, शिवपुरी 1, खनियादाना 1, स्योढ़ा 1, ईसागढ़ 1।
विज्ञापन
मंडला सबसे गर्म, नौगांव सबसे ठंड
प्रदेश में मंडला और सिवनी सबसे गर्म रहे। वहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। वहीं, शहडोल का नौगांव सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रहा।
इन जिलों के लिए जारी की गई चेतावनी
रीवा संभाग के जिलों में, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया भिंड और श्योपुर कलां जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं, रीवा संभाग के जिलों में, पन्ना, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिलों में बारिश और बिजली गिरने के लिए चेतावनी जारी की गई है। मऊगंज, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
