{"_id":"6759b4d6d7f99640ba0eceb0","slug":"weather-indore-news-imd-alert-temperature-mausam-wind-update-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Indore: तेज ठंड ने बदला स्कूलों का टाइम, मौसम विभाग ने जारी की शीतलहर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Indore: तेज ठंड ने बदला स्कूलों का टाइम, मौसम विभाग ने जारी की शीतलहर की चेतावनी
Wed, 11 Dec 2024 09:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:20 PM IST
सार
Indore News: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने इंदौर और आसपास के इलाकों को ठंड की चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
ठंडी हवाओं से बचाने के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगे। प्रभारी कलेक्टर और निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को इसके कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।
मौसम का हाल
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने इंदौर और आसपास के इलाकों को ठंड की चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जो 14 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। बीते दिनों इंदौर में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर बनी हवाओं की अधिकतम रफ्तार 26 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची, जिससे पूरा शहर कांपता नजर आया।
- दिन का अधिकतम तापमान: 24.5°C (सामान्य से 5°C कम)
- रात का न्यूनतम तापमान: 8.6°C (सामान्य से 4°C कम)
प्रदेश के हाल
- पचमढ़ी में तापमान में बड़ी गिरावट आई, जहां मंगलवार-बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 1.8°C दर्ज किया गया।
- भोपाल (6.9°C), ग्वालियर (6°C), उज्जैन (7.5°C), और जबलपुर (6.5°C) जैसे शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई।
ठंड का नया ट्रेंड
इस बार दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही तेज ठंड का अनुभव हो रहा है, जबकि पिछले वर्षों में ऐसा असर दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में दिखता था। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी और जेट स्ट्रीम हवाओं की तेजी का असर मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ाने का मुख्य कारण है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि, 15 दिसंबर के बाद दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है, लेकिन रातें अभी भी ठंडी बनी रहेंगी।