फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather indore imd mausam barish ravan dussehra 2024

Weather: दिन में तेज धूप के बाद शाम को झमाझम, कई जगह भीग गए रावण

Thu, 10 Oct 2024 08:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 10 Oct 2024 08:12 PM IST
सार

मौसम ने शाम 5 बजे अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। रावण दहन की तैयारियों पर भी असर पड़ा। कई जगह के रावण बारिश की वजह से भीग गए। हालांकि कहीं पर भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
weather indore imd mausam barish ravan dussehra 2024
इंदौर में शाम को हुई जोरदार बारिश। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मौसम ने अचानक करवट ली और लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। गुरुवार की सुबह से मौसम पूरी तरह साफ था और तेज धूप खिली हुई थी। दिनभर धूप के बाद, शाम करीब 4.30 बजे अचानक घने बादल छा गए और तेज गड़गड़ाहट के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास हुआ। इस बारिश से शहर में कई जगह दशहरे के लिए बनाए गए रावण के पुतले भी भीग गए, जिससे कुछ स्थानों पर उनकी तैयारियों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


हवा में नमी से हो रही बारिश
इस साल अक्टूबर का पहला हफ्ता बीतते ही इंदौर के मौसम में बदलाव आने लगा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक जैसा नहीं है। कहीं रिमझिम बारिश हो रही है तो कहीं पूरी तरह से सूखा है। यह असमानता हवा के दिशाओं में बदलाव के कारण हो रही है। सीनियर साइंटिस्ट डॉ. वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, इस समय शहर में विभिन्न दिशाओं से हवा आ रही है, जिसका असर मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा, वातावरण में अब भी पर्याप्त नमी मौजूद है, जो बारिश की स्थिति को बनाए रखे हुए है।
विज्ञापन


बारिश की संभावना कल भी
मंगलवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट आई और दिन का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई, जिसकी माप 0.7 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी तापमान में खास बदलाव नहीं आने की उम्मीद थी, और तापमान लगभग बुधवार जैसा ही बना रहा। बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण दहन पर पड़ेगा असर
इंदौर में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में आए इस मौसम के बदलाव ने लोगों को अचानक ठंड का एहसास कराया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, रावण दहन की तैयारियों पर इसका थोड़ा असर पड़ा है, लेकिन शहर में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed