{"_id":"66ad9dc9d2eddc611f014ebc","slug":"weather-imd-update-rain-temperature-today-tomorrow-indore-news-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News Weather: इंदौर में सात इंच कम गिरा पानी, अगस्त के दूसरे सप्ताह से उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News Weather: इंदौर में सात इंच कम गिरा पानी, अगस्त के दूसरे सप्ताह से उम्मीदें
Sat, 03 Aug 2024 08:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:32 AM IST
सार
Indore Weather Update - मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इससे अगले सप्ताह अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
बारिश में छाते से बचने का प्रयास करते चालक।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
इंदौर में 2 अगस्त तक 14.3 इंच ही पानी बरसा है, जबकि अभी तक 21 इंच तक पानी गिर जाना चाहिए था। यानी 2 अगस्त तक के औसत से करीब 7 इंच बारिश कम हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इससे अगले सप्ताह अच्छी बारिश की उम्मीद है।
वहीं इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। इससे शहर के तालाबों के जल स्तर में भी सुधार हुआ है। महू, देपालपुर, गौतमपुरा जैसे क्षेत्रों में हुई बारिश से तालाबों को भरने वाली चैनलों में पानी का प्रवाह बढ़ा है। अगस्त में 15-20 इंच बारिश होने पर सभी तालाब अपनी क्षमता के अनुसार भर जाएंगे, जिससे अगले साल की गर्मी में भी पानी की कमी की समस्या नहीं होगी। शहर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।
बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट आई है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए सिस्टम के कारण आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को सुबह से रिमझिम हो रही है और बादलों ने डेरा जमाया है।