फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd temperature mausam indore bhopal

Weather: बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई, कल भी गिरेगा पानी

Wed, 12 Jun 2024 10:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 12 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

बुधवार शाम को इंदौर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, ठंडी हवाओं ने शाम को सभी जगह तापमान गिरा दिया। 
 

विज्ञापन
weather imd temperature mausam indore bhopal
इंदौर में बारिश। फोटो - जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

दिनभर उमस और गर्मी के बाद इंदौर में बुधवार शाम बारिश ने दस्तक दी। शहर के कई क्षेत्रों में तेज तो कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। ठंडी तेज हवाओं ने पूरे शहर में तापमान कम कर दिया। बुधवार को इंदौर में दिन का तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


कभी गर्मी कभी ठंडक
दरअसल अभी प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश में दो तरह का मौसम है। कहीं आंधी-बारिश हो रही है तो कहीं गर्मी का असर बना हुआ है। इंदौर में भी पिछले सप्ताह से इसी तरह के बदलाव जारी हैं। मंगलवार और बुधवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस की वजह से लोग परेशान रहे। बुधवार को बारिश ने शाम को राहत दी। 
विज्ञापन


एक सप्ताह से आ रहे बादल
इंदौर में एक हफ्ते से कई बार हल्की बूंदाबांदी हो रही है। दिन का तापमान पिछले दस दिन से 36 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लगभग रोज शाम को शहर में बादल दस्तक दे रहे हैं और ठंडक हो रही है। हालांकि अभी भी दिन में लोग उमस की वजह से परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed