{"_id":"661ea26780c7bfdd550fdf2a","slug":"weather-imd-mausam-update-today-forecast-imd-indore-bhopal-jabalpur-gwalior-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा 40 पार, तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा 40 पार, तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान
Tue, 16 Apr 2024 09:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:38 PM IST
सार
मप्र के कई जिलों में सोमवार से तापमान में इजाफा हुआ है। बादल छंटने के बाद गर्मी बढ़ी है और लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
Weather News: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश को लेकर IMD Alert, जानें अपने राज्य का मौसम। Delhi
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले एक सप्ताह चले बारिश और आंधी के दौर के बाद अब प्रदेश उमस और तेज गर्मी से झुलसने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हुआ है। सोमवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान बढ़ा है। इसके साथ पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर संभागों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर बारिश दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
अधिकतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेष रूप से कम हुए। नर्मदापुरम, शहडोल, सागर संभागों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सोमवार को विदिशा, खरगोन, बालाघाट में धूल भरी आंधी चली। दमोह, सिहोर, भोपाल, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, निवाड़ी, सागर, कटनी, छतरपुर, शहडोल, चित्रकूट, मंडला, बैतूल, पन्ना में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलीं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 °C तालुन KVK (बड़वानी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 °C पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेमी में)
भैंसदेही 3, पथरिया 2, बरघाट 1, गौरिहार 1, गोटेगांव 1, शहपुरा 1, कालापीपल 1, झार्डा 1
मौसम का पूर्वानुमान
प्रदेश के कई जिलों में कल बुधवार को बारिश और आंधी की संभावना है। इनमें अनूपपुर, डिंडोरी, छिन्दवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा जिले शामिल हैं।