फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd mausam temperature today forecast indore

Weather: लगातार गिर रहा पारा, ठंडी हवाएं भी राहत दे रहीं, बदला इंदौर में मौसम का मिजाज

Thu, 30 May 2024 07:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 30 May 2024 07:55 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो से तीन दिन गर्मी कम होती रहेगी। केरल में मानसून आने के बाद ठंडी हवाओं का दौर मप्र तक चलेगा।
 

विज्ञापन
weather imd mausam temperature today forecast indore
पौधों को पानी दे रहा निगम का टैंकर। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अब गर्मी लगातार कम होती जा रही है। 45 डिग्री तक पहुंच रहा पारा अब सिमट कर 39 डिग्री तक आ गया है। गुरुवार को सुबह से ठंडी हवाएं चलने लगीं और तापमान में एक डिग्री की गिरावट और आ आई। इसके सहित पिछले चार दिनों से तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को दिन का तापमान 39.5 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को तापमान 40.8 डिग्री पर था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो-दिनों में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी जिससे गर्मी से और राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


इसके पूर्व 23 मई को सबसे ज्यादा गर्मी थी। इस दौरान तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था जिसने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसके बाद तापमान में फिर धीरे-धीरे गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मानसून आने के बाद मप्र तक ठंडी हवाओं का दौर शुरू होगा। इससे और राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


उमस से परेशान हैं लोग 
अभी तेज धूप नहीं है लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ी दी है। इसके चलते ठंडक के लिए पंखे, कूलर, एससी भी भी लगातार चल रहे हैं। गुरुवार को सुबह ठंडी हवाएं चलने से गर्मी का अहसास कम था लेकिन धूप चढ़ने के बाद फिर उमस बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पौधों को पानी दे रहा निगम
निगम का अमला इन दिनों शहर में लगे पेड़ पौधों को पानी देने के लिए दिनरात काम कर रहा है। भीषण गर्मी की वजह से पेड़ पौधे झुलसने लगे हैं। टैंकरों के माध्यम से पौधों को लगातार पानी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed