फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd mausam forecast today temperature indore

Weather: इंदौर को मिली गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री पर आया, दिनभर चली ठंडी हवाएं

Wed, 29 May 2024 09:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 May 2024 09:25 PM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में मौसम और अच्छा हो जाएगा, गर्मी कम होगी, बादल भी आएंगे।
 

विज्ञापन
weather imd mausam forecast today temperature indore
इंदौर में बच्चे को धूप से बचाते पिता। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

आखिरकार इंदौर में पारा 40 डिग्री पर आ ही गया। बुधवार को इंदौर के लोगों को बड़ी राहत मिली। मई के महीने में भीषण गर्मी झेलने के बाद अंतिम सप्ताह में पारा कम हुआ। मंगलवार की तरह बुधवार को भी दिनभर ठंडी हवाएं चली। आज नौतपा का पांचवा दिन है। चार दिन पहले तक इंदौर का पारा 43 से 44 डिग्री के आसपास बना हुआ था। बुधवार सुबह 10 बजे पारा 30 डिग्री था और हवा में नमी 62% थी, इस वजह से गर्मी का अहसास ही नहीं हो रहा था। बुधवार को दिन का तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन


राहत मिलने की उम्मीद है
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में और राहत मिलने की उम्मीद है। मप्र में दस्तक दे रहे तूफान की वजह से ठंडक हो जाएगी। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने तूफान के साथ उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती घेर, उत्तर पूर्वी राजस्थान पर ऊपरी हवा को घेर और राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक जा रही द्रोणिका के कारण इंदौर में अभी हवाओं का रुख बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में और राहत मिलने की उम्मीद है। मप्र में बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान दस्तक देगा। इससे बादल आएंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी। अगले दो दिन में मौसम और ठंडा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed