फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Water logging and clean drinking water are our choices, the fourth phase of Narmada will quench the city's thi

Indore: जलजमाव और साफ पेयजल हमारे लिए चुनौती, नर्मदा का चौथा चरण अगले 27 सालों तक शहर की प्यास बुझाएगा

Sat, 05 Aug 2023 06:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Aug 2023 06:19 PM IST
सार

मेयर ने कहा कि जलजमाव भी शहर की एक बड़ी समस्या है। पिछले साल हमने 80 स्थान चिन्हित किए थे, जहां पानी भरता था। 40 स्थानों पर काम हुआ है। शहर से कम समय में पानी की निकासी हो। इस तरह की व्यवस्था हम करना चाहते हैै।

विज्ञापन
Water logging and clean drinking water are our choices, the fourth phase of Narmada will quench the city's thi
मेयर पुष्य मित्र भार्गव - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नगर निगम परिषद का एक साल पूरा होने पर शनिवार को शहर में सोलर से चलने वाला प्रदेश का पहला ई चार्जिग स्टेशन जीएसआईटीएस काॅलेज के बाहर शुरू हुआ। इस स्टेशन मे दो पहिया वाहन तीन घंटे में चार्ज हो जाएंगे। इसके बदले 60 रुपये शुल्क वाहन चालकों को चुकाना होगा। पहले साल का कार्यकाल पूरा होने पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने नगर निगम की चुनौतियों पर भी बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि इंदौर में कई जगह लाइनों के लिए खुदाई का काम चल रहा है।

विज्ञापन

शहर में 200 किलोमीटर नर्मदा लाइन डालने का काम दो साल पहले पूरा होना था, लेकिन वह नहीं हो पाया। हमने सालभर में 80 प्रतिशत काम पूरा किया है। हर दिन शहर के किसी न किसी हिस्से में 930 मीटर लाइन बिछाई गई। बेहतर जल वितरण व्यवस्था और साफ पेयजल हमारे लिए चुनौती है, लेकिन जल्दी ही शहर को साफ पानी मिलने लगेगा। नर्मदा के चौथे चरण के काम इस साल शुरू हो जाएंगे और दो साल में काम पूरा होगा।

विज्ञापन


इस चौथे चरण के शहर आने के बाद इंदौर को अगले 27 सालों तक पानी की जरुरत नहीं होगी। शहर में रोज नल आएंगे। मेयर ने कहा कि जलजमाव भी शहर की एक बड़ी समस्या है। पिछले साल हमने 80 स्थान चिन्हित किए थे, जहां पानी भरता था। 40 स्थानों पर काम हुआ है। शहर से कम समय में पानी की निकासी हो। इस तरह की व्यवस्था हम करना चाहते हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीजनल पार्क ठेके पर देंगे

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि रीजनल पार्क को हम निजी हाथों में सौंप रहे हैै। इससे पार्क का रखरखाव भी होगा और नगर निगम की कमाई भी होगी। पार्क में पर्यटन की नई गतिविधियां भी संंचालित हो सकेगी। मेयर ने कहा कि इस साल में हमनेे हर वार्ड में एक योग केंद्र और हर वार्ड के एक बगीचे में अेापन जिम बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए टेंडर भी हो चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed