फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Wanted to settle his granddaughter's house for the second time, so Paranana killed a four-year-old innocent

Indore: अपनी पोती का दूसरी बार घर बसाना चाहता था, इसलिए परनाना ने कर दी चार वर्षीय मासूम की हत्या

Mon, 22 May 2023 02:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 22 May 2023 02:07 PM IST
सार

कई बार नीतू को  पिता और  चाचा के ताने भी सहना पड़ते थे। नीतू को उसके दादा शोभाराम काफी लाड़ से रखते थे। उन्हें लगता था कि यदि नीतू का चार साल का बेटा रास्ते से हट जाएगा तो नीतू का दूसरी जगह विवाह हो सकता है। 

विज्ञापन
Wanted to settle his granddaughter's house for the second time, so Paranana killed a four-year-old innocent
परनाना ने कर दी अपने नाती की हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के कदवाली गांव में डेढ़ माह पहले चार वर्षीय बच्चे की सोते समय हुई मौत का खुलासा हो गया है। परनाना ने ही उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी की हत्या के पीछे यह मंशा थी कि बच्चा नहीं रहेगा तो उसकी बेटी का दूसरी बार विवाह हो जाएगा। मृत शिशु की मां अपने पति से अलग होकर मायके में रह कर पीएससी की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कदवाली गांव में दूध व्यवसायी दिनेश चौधरी के घर देवास के बरोठा में रहने वाली उनकी बेटी नीतू चार वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ दो साल से रह रही है। पति से अनबन होने के कारण वह मायके में रह रही है। उसका कोर्ट केस भी चल रहा था। इस कारण कई बार उसे पिता और चाचा के ताने भी सहना पड़ते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



परनाना को खटकती थी यह बात
नीतू को उसके दादा व मृत शिशु के परनाना शोभाराम काफी लाड़ से रखते थे। उन्हें लगता था कि यदि नीतू का चार साल का बेटा रास्ते से हट जाएगा तो उसका दूसरी जगह विवाह हो सकता है। बच्चे को संभालने के कारण नीतू की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। यह बात भी दादा शोभाराम को खटकती थी। शोभाराम यह भी सोचने लगा था कि नीतू का बच्चा बड़ा होकर जायजाद में भी हिस्सा मांग सकता है। इसलिए उसने चार साल के मासूम की हत्या की योजना बनाई।
आंगन में परनाना के साथ सोया था श्रेयांस
डेढ़ माह पहले आंगन में श्रेयांश शोभाराम के साथ सोया था। शोभाराम ने सोने की चादर का तकिया बनाया और उससे चार साल के मासूम का मुंह दबा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस अटकना मौत की वजह बताई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। 80 वर्षीय शोभाराम से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया और पूरे मामले का राजफाश हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed