{"_id":"663cef6d91e5d3ea4500d5bf","slug":"voter-id-election-slip-indore-news-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Voter: इंदौर में मतदाता पर्ची नहीं मिली, कलेक्टर को करें शिकायत, दो मूवी टिकट मिलेगी, वाट्सएप नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Voter: इंदौर में मतदाता पर्ची नहीं मिली, कलेक्टर को करें शिकायत, दो मूवी टिकट मिलेगी, वाट्सएप नंबर जारी
Thu, 09 May 2024 09:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 09 May 2024 09:14 PM IST
सार
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मतदाता को जागरूक करने के लिए यह पहल की है। 10 मई तक पर्ची नहीं मिली तो शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
मतदान के लिए प्रेरित करतीं छात्राएं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को मतदान होना है। अगर किसी मतदाता को बीएलओ के द्वारा मतदान पर्ची नहीं दी गई है तो उसकी सूचना आज 10 मई को देने पर उन्हें मूवी के दो टिकिट फ्री दिए जाएंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनको मतदाता पर्ची नहीं मिली हो तो वे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वे नाम, मोबाइल नंबर, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केन्द्र की जानकारी के साथ वाट्सएप नंबर या टेलीफोन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। यह सूचना जिले की निर्वाचन हेल्प लाइन वाट्सएप नंबर 9399338398 या लैंड लाइन नंबर 0731-2470104 या 0731-2470105 पर 10 मई को दर्ज कराई जा सकती है। सही सूचना देने वाले इंदौर के मतदाताओं को शहर के सिनेमा थियेटर में फिल्म देखने के लिए दो फ्री मूवी टिकट दी जाएगी।
कलेक्टर ने शहर के मतदाताओं से अपील की है कि वे 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। इंदौर जिले को मतदान में नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मतदाता मतदान के लिए मतदाता सूचना पर्ची के साथ परिचय दस्तावेज जरूर साथ लेकर जाएं। मतदाता पर्ची के लिए पहले आखिरी तारीख 8 मई थी लेकिन फिर इसे 9 मई तक किया गया। अब 10 मई को मतदाता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।