फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vishwa Hindu Parishad demanded the Central Government to enact a law on Love Jihad in Indore

Indore: विश्व हिंदू परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, VHP ने कहा- लव जिहाद पर केंद्र सरकार बनाए कानून

Sun, 01 Jan 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 02:39 PM IST
सार

लव जिहाद से जुड़े विषय पर VHP ने कहा कि हमने अपने कायकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है कि वे किस तरह से लव जिहाद से जुड़े मामलों में थानों में शिकायत कर सकते हैं। समान नागरिकता कानून पर जिन प्रदेशों की सरकारें काम कर रही है, उन्हें परिषद भी सुझाव दे रही है।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad demanded the Central Government to enact a law on Love Jihad in Indore
विश्व हिंदू परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक इंदौर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ हत्या, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण से मुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा हुई और प्रस्ताव मंजूर हुए। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि लव जिहाद को लेकर सात राज्यों में कानून बना है। हमने शेष राज्यों और केंद्र सरकार से इस बारे में कानून बनाने, संशोधन करने को कहा है।
विज्ञापन


देश में मुस्लिम कट्टरता बढ़ना चिंता का विषय 
कुमार ने कहा कि मुसलमानों को जिहाद का अर्थ जो समझाया गया है कि जो मुस्लमान नहीं है, उनका नुकसान करो, उनकी संपति लूट लो। इस विचारधारा का राजनीतिक, सामाजिक स्तर पर सामना करना होगा। यह विचारधारा विश्व व्यापी है। समाज को यह कहना होगा कि जिहाद का ये रूप स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि हिन्दू समाज पर आक्रमण होगा, तो हम भी आत्मरक्षा के अधिकारों का उपयोग करेंगे। इस कट्टरता से निपटने के लिए समग्र नीति बनाना होगी।
विज्ञापन


23 हजार लोगों की घर वापसी
कुमार ने कहा कि पिछले साल 10 हजार लोगों की घर वापसी हुई। इस साल जुलाई से दिसम्बर तक 23 हजार लोगों ने फिर हिन्दू धर्म अपनाया है। कुमार ने कहा कि जिस देश में हिन्दू हैं। वहां विश्व हिंदू परिषद काम करें, यह हमारी कोशिश है। लव जिहाद से जुड़े विषय पर उन्होंने कहा कि हमने अपने कायकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है कि वे किस तरह से लव जिहाद से जुड़े मामलों में थानों में शिकायत कर सकते हैं। समान नागरिकता कानून पर जिन प्रदेशों की सरकारें काम कर रही है, उन्हें परिषद भी सुझाव दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed