फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vijayvargiya met the relatives of the deceased, said – Mhow incident is unfortunate

Indore News: मृतक के परिजनों से मिले विजयवर्गीय, बोले-महू की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

Fri, 17 Mar 2023 03:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 17 Mar 2023 03:55 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस राजनीति कर रही है। कोई घटना होती है तो यह प्रयास होने चाहिए कि पीड़ित के परिवार की कैसे मदद की जाए। हर जगह राजनीति करना ठीक बात नहीं है। 

विज्ञापन
Vijayvargiya met the relatives of the deceased, said – Mhow incident is unfortunate
महू में युवती की मौत के बाद पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के समीप महू में युवती की मौत के बाद हुए उपद्रव में मारे गए युवक भेरुलाल के घर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि घटना में जिम्मेदार दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ शनिवार को महू आएंगे और वे मृतक के परिजनों से मिलेंगे।

विज्ञापन


बाहरी लोग हुए थे शामिल
विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस हर जगह राजनीति कर रही है। कोई घटना होती है तो यह प्रयास होने चाहिए कि पीड़ित के परिवार की कैसे मदद की जाए। हर जगह राजनीति करना ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश हो चुके है। जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन


यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महू की घटना में कुछ बाहरी लोग शामिल थे। सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं दी गई। जिससे स्थानीय नौजवान नाराज हो गए। युवती की मौत की जांच भी हो रही है। दोषी को कोई नहीं बचा रहा है। यदि जांच में यदूनंद पाटीदार दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आएंगे कमल नाथ
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ १८ मार्च को महू जाएंगे। वे छोटी जाम में जाकर मृतक के परिजनों से मिलेंगे। इसके अलावा युवती के परिजनों से भी नाथ मुलाकात करेंगे।


एमआईआर में मृतक का नाम
पुलिसकर्मी से मारे गए भेरुलाल का नाम बड़गोंदा थाने में उपद्रव के दौरान हुई एफआईआर में भी लिखा गया है। इसके अलावा युवती के परिजनों के नाम भी उसमें शामिल है। इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति ली है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता खत्म हो चुकी है। मृतक को भी आरोपी बनाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed