फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vijayvargiya fights in Indore, mayor plays gilli danda

MP News: इंदौर में विजयवर्गीय ने लड़ाए पेंच, मेयर ने खेला गिल्ली डंडा

Sun, 15 Jan 2023 03:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Jan 2023 03:23 PM IST
सार

इंदौर में मकर संक्राति रविवार को भी मनाई गई। जगह-जगह आयोजन हुए। घर की छतों से भी लोगों ने पतंगे उड़ाई। राजनेतागणों  ने भी पतंगें उड़ाई और पेंच भी लडाए। 

विज्ञापन
Vijayvargiya fights in Indore, mayor plays gilli danda
विजयवर्गीय और मेयर ने पतंग उड़ाई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें मकर संक्रांति पर्व की रविवार को धूम रही। जगह-जगह अायोजन हुए अौर लोगों ने एक दूसरे को तिल गुड देकर बधाई दी। राजनेताअेां नेे भी मकर संक्रांति पर्व पर देसी खेल खेले। भाजपा केे महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पतंग उड़ाई अौर पेंच भी लगाए, लेकिन दोनो ही एक दूसरे की पतंग काट नहीं पाए। मेयर ने गिल्ली डंडा भी खेला।

विज्ञापन


इस मौके पर कैैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर मिनी इंडिया है। इस शहर का दिल बड़ा है। हर धर्म-जाति के लोग यहां काम के सिलसिले में आते है और यहां बसना चाहते है,क्योकि यह शहर उन्हें अपना लेता है। अभी प्रवासी सम्मेलन में आए लोगों को भी इंदौर अच्छा लगा।
विज्ञापन


उन्होंने इस इंदौर की खूब तारीफ की। विजयवर्गीय ने कहा कि सफाई मेें तो शहर पहले स्थान पर है। अब ट्रैफिक सुधारना होगा। मेयर खुद सड़कों पर निकल कर यातायात व्यवस्थित कर रहे है। इस तरह का जज्बा रहा तो ट्रैफिक भी शहर का सुधर जाएगा। कार्यक्रम में जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर, चंदू शिंदे,सुरेेश कुरवाड़े, जीतू यादव, चंदू कुंजीर सहित अन्य नेेता मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद विजयवर्गीय पीथमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा मैदान पर मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक आयोजन हुए। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर परिषद सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के साथ पतंग उडूाई और कबड्डी भी खेेली। यहां मंच पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई। पश्चिम क्षेत्र केे कई परिवार भी दशहरा मैदान मेें आए और  पतंग उड़ाईं। इसके अलावा गुजराती समाज का पतंगोत्सव भी आयोजित किया गया। अन्य समाजों ने भी मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed