{"_id":"643bea5607dcb5fb7d0be4c3","slug":"venkatesh-iyer-ipl-india-team-t-20-family-education-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Venkatesh Iyer: रजनीकांत के फैन हैं वेंकटेश, इंदौर की प्रैक्टिस में छुपा है छक्के मारने का कॉन्फिडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Venkatesh Iyer: रजनीकांत के फैन हैं वेंकटेश, इंदौर की प्रैक्टिस में छुपा है छक्के मारने का कॉन्फिडेंस
Sun, 16 Apr 2023 07:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:07 PM IST
सार
परिजन बताते हैं कि वेंकटेश को क्रिकेट और टीम इंडिया से बचपन में ही लगाव था। जब वे 6वीं क्लास में थे तब इंडिया ने मैच गंवा दिया था। ये देख वेंकटेश का मूड खराब हो गया और बाद में उन्हें बुखार आ गया।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के वेंकटेश अय्यर साल 2008 के बाद आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने यह कमाल किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीसरे नंबर पर आकर 49 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। आईपीएल इतिहास में ब्रैंडन मैकुलम के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शतक जड़ने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए। आइए जानते है उनके बारे में कुछ खास बातें...
1. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर सुपर स्टार रजनीकांत के जबरा फैन हैं। उन्होंने 18 महीने तक उनकी फोटो अपनी DP में लगा रखी थी। इस पर वे कहते हैं कि रजनी सर मेरे ऑलटाइम फेवरेट हैं, लेकिन उनसे मिलने का सपना अब तक पूरा नहीं हो सकता है।
2. लंबे शाट मारने का राज बताने पर वे हमेशा यह बताते रहे हैं कि इंदौर में भी जब नेट्स सेशन करता हूं तो उसे रेंज हिटिंग के साथ खत्म करता हूं, ताकि छक्के मारने का कॉन्फिडेंस बना रहे।
विज्ञापन
3. अय्यर के पिता रामशेखरन अय्यर और मां ऊषा अय्यर हैं। परिवार इंदौर के तिलक नगर में रहता है। पिता रामशेखरन अय्यर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं और मां इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग में फ्लोर कोऑर्डिनेटर हैं।
4. 1994 में वेंकटेश का जन्म हुआ। वेंकटेश की स्कूल की पढ़ाई सेंट पॉल से, बी.कॉम. रेनसा कॉलेज से और MBA फायनेंस DAVV से हुआ।
5. परिजन बताते हैं कि वेंकटेश को क्रिकेट और टीम इंडिया से बचपन में ही लगाव था। जब वे 6वीं क्लास में थे तब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मैच हो रहा था। इस बीच दादा सौरभ गांगुली जल्दी आउट हो गए और ज्यादा रन नहीं बना सके। इंडिया ने मैच भी गंवा दिया था। ये देख वेंकटेश का मूड खराब हो गए और बाद में उन्हें बुखार आ गया। वेंकटेश सौरव गांगुली को आइडियल मानते हैं और उनकी तरह ही खेलते हैं।
6. वेंकटेश को मूवी और कुकिंग शो देखना भी बहुत पसंद है।