फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ved pratap vaidik tribute

Indore News: डॉ. वैदिक की स्मृति में शैक्षणिक संस्थाओं में व्याख्यान माला एवं प्रतियोगिताएं होंगी

Sun, 26 Mar 2023 07:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 26 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

 डॉ. वैदिक के विचारों से भावी पीढ़ी को जोड़ेगा मातृभाषा उन्नयन संस्थान
 

विज्ञापन
ved pratap vaidik tribute
ved pratap vedik - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पत्रकारिता जगत के हस्ताक्षर व हिन्दी भाषा के सजग योद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक की स्मृति में मातृभाषा उन्नयन संस्थान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्याख्यानमाला व प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य डॉ. वैदिक के व्यक्तित्व व कृतित्व से भावी पीढ़ी को अवगत करवाना और जोड़ना है। ज्ञात हो कि 14 मार्च 2023 को डॉ. वैदिक का देहावसान हो गया था, आप मातृभाषा उन्नयन संस्थान के संरक्षक रहे हैं। आपके मार्गदर्शन में संस्थान द्वारा देश के 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर अन्य भाषाओं से हिन्दी में बदलवाएँ हैं। यह अभियान अनवरत चलाया जाएगा।
विज्ञापन


हिन्दी भाषा में अपना शोधकार्य करने वाले प्रथम शोधार्थी रहे डॉ. वैदिक ने जीवन पर्यन्त हिन्दी व भारतीय भाषाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। आप भाषा, नवभारत टाइम्स इत्यादि के सम्पादक भी रहे व पत्रकारिता के साथ-साथ आपने देशभर में हिन्दी के उन्नयन के लिए लगातार आंदोलन भी किए। डॉ. वैदिक विदेश नीति पर गहरी पकड़ रखने वाले ऐसे विद्वान रहे, जिनसे कई प्रधानमंत्री अपने कार्यकालों में सलाह लेते रहे हैं, यहां तक कि प्रधानमंत्री देवेघोड़ा को हिन्दी वैदिक जी ने सिखाई है। 
विज्ञापन


संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने बताया कि 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान के द्वारा आगामी माह से ही शैक्षणिक संस्थाओं में निबन्ध, वाद-विवाद सहित कई प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ हिन्दी के विस्तार, प्रसार व भविष्य का भारत जैसे विषयों पर व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा।' उन्होंने यह भी बताया कि 'डॉ. वैदिक का स्वप्न था कि प्रत्येक भारतीय कम से कम अपने हस्ताक्षर स्वभाषा में करे, इसे लेकर संस्थान आधे दशक से हस्ताक्षर बदलो अभियान संचालित कर रहा है, इसके माध्यम से 21 लाख से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर बदले भी हैं।' अभियान में संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ प्रादेशिक इकाईयों की भी सहभागिता रहेगी। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, बिहार सहित जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, कर्नाटक, उड़ीसा व तमिलनाडु में भी यह अभियान संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे चलेगा अभियान 
संस्थान के पदाधिकारियों व हिन्दी योद्धाओं के द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं को जोड़कर वहां गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, प्रत्येक गतिविधियों में छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस संदर्भ में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' की संस्मय प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक 'हिन्दी योद्धा: डॉ. वेदप्रताप वैदिक' भी बच्चों में वैदिक जी के व्यक्तित्व को विस्तारित करेगी। अभियान का संयोजन मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय सचिव गणतन्त्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा,  नितेश गुप्ता सहित शरद डूंगरवाल व एस एन गोयल करेंगे।


डिजिटल रूप से भी डॉ. वैदिक से जुड़ेगा युवावर्ग
डॉ. वैदिक जी की स्मृति में संचालित अभियान को डिजिटल रूप से भी समृद्ध करके उनके विभिन्न लेख इत्यादि के माध्यम से  छात्रों को उनके विचारों व लेखन से परिचित करवाकर हिन्दी भाषा का प्रचार, प्रसार व विस्तार किया जाएगा। वेबसाइट पर संस्थान द्वारा वैदिक जी के लेख, विचार, परिचय इत्यादि उपलब्ध रहेंगे। डिजिटल रूप से संस्थान द्वारा हिन्दी प्रचार व डॉ. वैदिक के आलेखों  का भी संग्रह उपलब्ध रहेगा। विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों तक अभियान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed