फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   upsc result 2024 indore news

UPSC: स्वच्छता में नंबर वन इंदौर कैसे हारेगा, यूपीएससी के इंटरव्यू में आराधना ने दिया रोचक जवाब

Tue, 16 Apr 2024 11:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 16 Apr 2024 11:23 PM IST
सार

इंदौर की आराधना चौहान ने एग्जाम क्लियर की है। ऑल इंडिया लेवल पर उनकी 251वीं रैंक आई है।

विज्ञापन
upsc result 2024 indore news
मां रेखा के साथ आराधना। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के रिजल्ट में इंदौर की आराधना चौहान ने एग्जाम क्लियर की है। ऑल इंडिया लेवल पर उनकी 251वीं रैंक आई है। मंगलवार को सिविल सर्विसेस परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित हुआ। 26 साल की आराधना का यह सेकंड इंटरव्यू था। पहले इंटरव्यू में वह 20 नंबर से रह गईं थी। उनके पिता वरदीप सिंह चौहान रिटायर्ड अधिकारी हैं और मां रेखा हाउस वाइफ हैं। आराधना का जन्म रतलाम में हुआ है। वह तीन बहनों में सबसे छोटी हैं और उनका एक छोटा भाई है। वह 2010 में वह इंदौर में आईं। इंदौर के सिका स्कूल से उनकी स्कूलिंग हुई है। एनआईटी भोपाल से साल 2019 में बीटेक किया। पढ़ाई के बाद पुणे में एक साल आराधना ने जॉब की। यूपीएससी की एग्जाम भी दी लेकिन फिर जॉब छोड़ दी। तीन साल लगातार पढ़ाई की और एग्जाम को क्लियर किया। 
विज्ञापन


इंटरव्यू में दिए रोचक जवाब
आराधना से इंटरव्यू में इंदौर पर भी कई सवाल पूछे गए। इंदौर स्वच्छता में नंबर 1 क्यों है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इंदौर में सौ प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होता है लेकिन शहर को नंबर 1 बनने में इंदौर के लोगों का सबसे बड़ा रोल है। सामाजिक जागृति के बगैर यह संभव नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि अन्य शहर किस तरह से इंदौर को पीछे छोड़ सकते हैं? तो उन्होंने कहा कि अन्य शहरों को अपनी जनता को साथ लेना होगा। यदि जनता ठान ले तभी वह कुछ कर सकती है। हालांकि इंदौर से नंबर 1 का ताज छीनना इतना आसान नहीं है।
विज्ञापन


कैसे की पढ़ाई
आराधना ने परीक्षा के लिए सेल्फ स्टडी ही की। उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई की और नोट्स बनाए। यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए वे कहती हैं कि करंट अफेयर्स पर अधिक ध्यान दें। पॉलिटिक्स सहित अन्य विषयों की समझ रखें। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास सबसे अधिक जरूरी है। मैं भी इंटरव्यू में कुछ टेक्निकल सवालों के जवाब नहीं दे सकी लेकिन मैंने अपना आत्मविश्वास बराबर बनाए रखा। इसी वजह से मेरा चयन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed