फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Union Minister Smriti Irani said on the unity of the opposition – even when wolves come in herd, they cannot h

Indore: मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष की एकता पर कहा-भेडि़ए झुंड में आए तब भी शेर का शिकार नहीं कर सकते

Sat, 24 Jun 2023 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 24 Jun 2023 09:02 PM IST
सार

मंत्री ईरानी ने कहा कि 9 साल पहले देश ने असाधारण दृश्य देखा था, जब प्रधान सेवक ने झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया था। उन्होंने खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए देश मे 11 करोड़ शौचालय बनवाए। कांग्रेस ने गरीब को गरीब बनाया। 

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani said on the unity of the opposition – even when wolves come in herd, they cannot h
56 दुकान पर मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को इंदौर के बास्केटबॉल स्टेडियम में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पटना में टूटी-फूटी विपक्ष निजी स्वार्थ के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे है। कल की विपक्ष पारी की शुरुआत राजनीतिक ब्लैकमेेल से हुई। आम आदमी का रुख सबके सामने है। स्मृति ने कहा कि भेडि़ए झुंड में शिकार करने निकले तो भी शेर का शिकार नहीं कर सकते।प्रधानमंत्री के साथ देश की जनता का प्यार है। विपक्ष के नेताअेां की हालत यह है कि अपना घर संभाल नहीं सकता देश क्या संभालेंगे।

विज्ञापन

मंत्री ईरानी ने कहा कि 9 साल पहले देश ने असाधारण दृश्य देखा था, जब प्रधान सेवक ने झाड़ू उठाकर स्वछता का संदेश दिया था। उन्होंने खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए देश मे 11 करोड़ शौचालय बनवाए। कांग्रेस ने गरीब को गरीब बनाया। सिर्फ गरीबी के नारे दिए। हमारी सरकार ने गरीब को समाधान दिया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पहचान घोटालों के कारण थी। भाजपा की सरकार ने विकास कर देश को विश्व की पहचान दी।

विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इंदौर में हमारी सरकार ने कई बड़े काम हुए। कांग्रेस के समय प्रदेश पिछड़ा राज्य माना जाता था। भाजपा सरकार ने उसे विकसित राज्य की श्रेणी में ला दिया। कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

56 दुकान पहुंची मंत्री ईरानी

दिल्ली की उड़ान में देरी होने के कारण मंत्री ईरानी तीन घंटा देरी से इंदौर पहुंची। प्रबुद्धजनों से मुलाकात के बाद वे सीधे 56 दुकान पहुंची और वहां आलू पेटिस,पानी बताशे, शिकंजी का लुत्फ उठाया। इसके बाद वे बास्केटबाॅल के कार्यक्रम में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed