फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Under the pressure of drug smuggler in Indore, a young man gave his life

Indore News: इंदौर में नशा तस्कर के दबाव में युवक ने दे दी जान

Wed, 22 Feb 2023 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Feb 2023 07:41 PM IST
सार

इंदिरा नगर में रहने वाले २० वर्षीय युवक राहुल पिता राजेश ने फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतार कर उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। वह पेंटरी का काम करता था और पाउडर का नशा करता था।

विज्ञापन
Under the pressure of drug smuggler in Indore, a young man gave his life
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

 

विज्ञापन

इंदौर में नशे के सौदागर पहले युवकों को नशे का आदी बना रहे हैं और बाद में उन्हें महंगे दामों पर मादक पदार्थ बेच कर पैसे के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसे ही नशे के सौदागरों के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
समाजवादी इंदिरा नगर में रहने वाले 20 वर्षीय युवक राहुल पिता राजेश ने फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतार कर उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। वह पेंटरी का काम करता था और पाउडर का नशा करता था। कई बार उसे काम नहीं मिलता था, लेकिन वह पाउडर का नियमित नशा करता था और उधारी में नशा लेकर आ जाता था। नशा तस्कर ने जब उधारी के लिए दबाव बनाया तो राहुल ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

परिवारजनों का कहना है कि मोहल्ले में चेतन काला नामक युवक नशे की पुड़िया बेचता है। वह राहुल को भी पुड़िया बेचता था और बकाया एक हजार रुपये की वसूली के लिए उस पर दबाव बना रहा था। चेतन राहुल से लड़ाई करने घर पर भी आ गया था। राहुल ने घर वालों से पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए। इसके बाद राहुल गुस्से में घर से बाहर चला गया और रात को फिर नशा करने लौटा और घर आकर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे नहीं दिए, इसलिए मौत को गले लगा रहा हूं
राहुल ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। उसमे उसने जिक्र किया कि उसे चेतन को पैसे देना थे, लेकिन परिवारवालों ने नहीं दिए, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed