{"_id":"6656a71d93f4ec89000406eb","slug":"ujjain-mahakaleshwar-temple-omkareshwar-tourist-indore-news-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में गर्मी से पिघल गई सड़कें, महाकाल-ओंकारेश्वर जाने वाले पर्यटक भी हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में गर्मी से पिघल गई सड़कें, महाकाल-ओंकारेश्वर जाने वाले पर्यटक भी हो रहे बीमार
Wed, 29 May 2024 05:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 29 May 2024 05:29 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई से इंदौर में राहत की उम्मीद है। प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
गीता भवन चौराहे स्थित बीआरटीएस की डामर सड़क पिघली।- फोटो जयेश मालवीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार की गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना बंद है। इंदौर में पारा लगातार 40 के पार चल रहा है। पिछले दो दिन से राहत मिली है और पारा 41 पर रुका है इससे पहले पारा लगातार 42 पार गया है। हवा भी बंद है और उमस भी अधिक है जिससे डिहाइड्रेशन बहुत अधिक हो रहा है। इंदौर, ओंकारेश्वर और उज्जैन आने वाला पर्यटक भी बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं।
अस्पतालों में बढ़े मरीज
इंदौर के अस्पतालों में लू और गर्मी से होने वाली परेशानियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ओपीडी में 35-40% मरीज डिहाइड्रेशन व डायरिया के आ रहे हैं। सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पेट रोग विभाग प्रमुख डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी के कुल मरीजों में 35 से 40 फीसदी मरीज उल्टी, बुखार, पेट दर्द, बीपी, डिहाइड्रेशन की समस्या लेकर आ रहे हैं। 10 मई के बाद मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बॉम्बे हॉस्पिटल के पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि राठी कहते हैं रोज 50 मरीज आते हैं तो उनमें से 5 मरीज पेट की समस्या से पीड़ित हैं। इस बार यह देखा जा रहा है कि लोग जल्दी डिहाइड्रेट हो रहे हैं।
पर्यटक भी बीमार हो रहे, अधिक ध्यान रखें
राठी ने बताया कि गर्मी की तीव्रता के कारण बीमार होने का ट्रेंड जल्दी देखा जा रहा है। पर्यटकों में तो शिकायतें और भी अधिक आ रही हैं। पर्यटन के लिए जो लोग इंदौर, उज्जैन आ रहे हैं वह भी बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं। ओंकारेश्वर और उज्जैन दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थी में डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक है। इसमें भी बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। फूड पाइजनिंग के केस भी आ रहे हैं। पर्यटकों को इन दिनों बाहर का कम खाना पीना चाहिए। जितना हो सके होम मेड फूड लेकर चलें।
विज्ञापन
शरीर में पानी कम न होने दें
• ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे छाछ, ओआरएस घोल, घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, आम का पना आदि पीते रहें।
• दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ लें।
• जरूरी हो तो सिर ढंककर बाहर निकलें। सूती, ढीले व आरामदायक कपड़े पहनें। सिंथेटिक व गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें।
• धूप में से आने के तुरंत बाद स्नान नहीं करें।