फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ujjain mahakal temple omkareshwar helicopter ride yatra route travel

Indore News: उज्जैन महाकाल से ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सुविधा शुरू, दस हजार रुपए लगेगा किराया

Thu, 14 Mar 2024 04:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 14 Mar 2024 04:29 PM IST
सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर्यटन हेली सेवा में पहली यात्रा की। विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच एक धार्मिक पर्यटन सर्किट बनेगा।

विज्ञापन
ujjain mahakal temple omkareshwar helicopter ride yatra route travel
कैलाश विजयवर्गीय बने पहले यात्री। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आज से मप्र में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर्यटन हेली सेवा में पहली यात्रा की। विजयवर्गीय ने हेलीकॉप्टर में बैठकर सफर किया और गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोनों ही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच एक धार्मिक पर्यटन सर्किट बनेगा। इसके संचालन का केंद्र इंदौर होगा। श्रद्धालु धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के जरिए धार्मिक तीर्थ स्थलों तक हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तीर्थ स्थलों पर यात्री आ-जा सकेंगे। हालांकि अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि एक दिन में कितने फेरे लगेंगे और कितनी राशि भक्तों को चुकानी पड़ेगी। विजयवर्गीय ने वीडियो पोस्ट करके यह भी जानकारी दी है कि यात्रा में सफर करने के लिए अधिकतम 10 हजार रुपए प्रति व्यक्ति किराया लगेगा। इससे समय की बहुत बचत होगी और तीन घंटे में दोनों जगह दर्शन हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। शुरुआत में आठ सीटर वाले दो ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट चलाए जाएंगे। ऑपरेटर द्वारा प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो के साथ-साथ हवाई पट्टियों में से रूट का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed