फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two sentenced to death for kidnapping and murder of boy

Indore News: कांग्रेस नेता के मासूम बेटे की हत्या में दो को फांसी, चार करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी

Mon, 10 Jun 2024 08:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Jun 2024 08:01 PM IST
सार

दो साल के हर्ष को पिता के भांजे के भांजे ने ही मार दिया था। जिला कोर्ट में 16 महीने के बाद फैसला आया है। 
 

विज्ञापन
Two sentenced to death for kidnapping and murder of boy
इंदौर समाचार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कांग्रेस नेता के दो साल के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। आरोपियों ने बच्चे का अपहरण करने के बाद चार करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी। मामले में कोर्ट ने 16 महीने के बाद सजा सुनाई है। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वकील आशीष शर्मा ने बताया कि पिगडंबर में कांग्रेस नेता के बेटे हर्ष चौहान (6) की हत्या करने के मामले में इंदौर जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दो आरोपियों को मृत्युदंड दिया है और एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। घटना 5 फरवरी 2023 को हुई थी। कोर्ट ने मुख्य आरोपी विक्रांत और ऋतिक को फांसी की सजा सुनाई है। अन्य आरोपी हरिओम को दोषमुक्त (बरी) कर दिया है। बता दें कि हर्ष के पिता जितेंद्र चौहान कांग्रेस के नेता हैं।
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से की थी हत्या
घटना का मास्टर माइंड ऋतिक मृत बच्चे के पिता जितेंद्र के भांजे का भांजा है। ऋतिक ने अपने दोस्त विक्रांत के साथ मिलकर जितेंद्र के बेटे हर्ष का अपहरण किया और उसकी जान ले ली। वह चार करोड़ रुपए फिरौती में चाहता था लेकिन जब पकड़ाने का डर हुआ तो अपहृत बच्चे हर्ष की हत्या कर दी। ऋतिक और विक्रांत ने बच्चे हर्ष को कार में बैठाने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और टेप लगाकर उसका मुंह बंद कर मारा था। मामले में मृतक हर्ष के परिजन की तरफ से आरोपी को फांसी देने की मांग की गई थी। मां रंजना ने कहा था कि आरोपियों को फांसी होने पर ही हर्ष की आत्मा को शांति मिलेगी। वो जेल में रोटी खा रहे और हम मां-बाप रोज मर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहानुभूति के लिए लिखवाया कबूलनामा
कोर्ट में ऋतिक ने सहानुभूति प्राप्त करने के लिए एक कबूलनामा भी पेश किया। इसमें उसने कहा था कि “मैं अपना अपराध स्वीकार करता हूं। हर्ष का अपहरण पुरानी रंजिश और फिरौती के लालच में किया था। दुर्घटनावश हर्ष की जान चली गई। पूरी घटना को मैंने अंजाम दिया है। घटना में विक्रांत ठाकुर और हरिओम वाघेला (साथी आरोपी) का कोई हाथ नहीं है। मैंने विक्रांत के नशे का आदी होने की कमजोरी का फायदा उठाया। ये बात मैं अपने पूरे होश और बिना किसी दबाव के कह रहा हूं।” इस सात पन्ने के कबूलनामे पर सरकारी वकील को शक हुआ। जांच में पता चला कि यह कबूलनामा भी ऋतिक ने खुद नहीं लिखा किसी से लिखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed