फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   two masked men robbed a gold chain and ring at knife point In Indore

Indore: रेसकोर्स रोड पर चाकू की नोक पर दो बदमाशों ने तीन लोगों से 15 लाख की सोने की चेनें व अंगूठियां लूटीं

Mon, 11 Nov 2024 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Nov 2024 06:06 PM IST
सार

Indore Crime: अपार्टमेंट की पार्किंग में बाइक सवार युवक आए और पीड़ित कमलेश अग्रवाल व उनके बेटे से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। इस पूरे प्रकरण के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
two masked men robbed a gold chain and ring at knife point In Indore
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पॉश इलाके रेसकोर्स रोड पर मंगल विलास नामक बहुमंजिला इमारत में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच तीन लोगों के साथ दो नकाबपोशों बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने चाकू की नोक पर तीनों लोगों से करीब पंद्रह लाख कीमत की सोने की चेनें व अंगुठियां लूट लीं। 

विज्ञापन


तुकोगंज थाना पुलिस के अनुसार कमलेश अग्रवाल बिल्डर हैं। वे रेसकोर्स रोड स्थित इमारत में रहते हैं। उनके घर में सोमवार शाम को कार्यक्रम रखा गया था। वे उसकी तैयारियों में व्यस्त थे और इमारत की पार्किंग से वाहन बाहर निकलवा रहे थे। इसमें उनके रिश्तेदार दिशांत भी जुटे थे। इस बीच दो युवक आए और कहा कि हमें पहचानते हो, चलो पहचान लोगे। इसके बाद वे दोनों को गले में हाथ डाल कर पार्किंग में ले गए और चाकू की नोक पर दोनों के गले से सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट निकाल लिए। उन्हें अंजान लोगों के साथ भीतर जाता देख सामने की बहुमंजिला इमारत में रहने वाले पिंकेश शाह आए तो उन्हें भी लुटेरों ने कहा-आप भी आ जाइये। मोबाइल से वीडियो मत उतारना, वरना जान चली जाएगी। एक बदमाश ने चाकू से पिंकेश के ही गले में पहनी चेन काटी और अंगूठी उतारने के लिए कहा। अपार्टमेंट का एक युवक भी वहां खड़ा था, लेकिन उसने कोई आभूषण नहीं पहना था। इस कारण वह लूट का शिकार होने से बच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने फरियादी कमलेश अग्रवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार आरोपियों ने तीन सोने की चेनें, तीन अंगुठियां और दो ब्रेसलेट लूटे हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये से ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
लूट की घटना को अंजाम देने लुटेरे काले रंग की महंगी बाइक पर सवार होकर आए थे। जब वे स्टार्ट कर भागने लगे तो वह दोनों से नहीं संभली और वह सड़क पर गिर गई। जल्दबाजी में पीछे बैठे बदमाश की कैप और जूते खुल गए, फिर तुरंत दोनों संभले और रफूचक्कर हो गए। बहुमंजिला में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बाइक पर सवार होकर जाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed