फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two families were sleeping in their homes, uncontrolled trolley entered at night, one died

Indore: घरों में सो रहे थे दो परिवार, रात को अनियंत्रित ट्राला घुस गया, एक की मौत

Tue, 25 Apr 2023 11:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 25 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

ट्राले की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसने पांच घरों को नुकसान पहुंचा दिया। घर मेें सो रहे लोग भी सुरक्षित नहीं बचे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कमरे में सो रहे तीन बच्चे गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Two families were sleeping in their homes, uncontrolled trolley entered at night, one died
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के समीप खुडैल के पांच मकानों को एक ट्राले ने क्षतिग्रस्त कर दिया। दो मकान पूरी तरह टूट गए और एक व्यकि्त की मौत हो गई। हादसे मेंछह लोग भी गंभीर रुप से घायल हुए है।

विज्ञापन

खुडैल थाना क्षेत्र के दुधिया गांव में रात को अचानक धमाके जैसी आवाज हुई तो लोग जाग गए। उन्होंने बाहर निकाल कर देखा तो एक ट्राला दो मकानों में घुसा हुआ था। ट्राले की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसने पांच घरों को नुकसान पहुंचा दिया। घर मेें सो रहे लोग भी सुरक्षित नहीं बचे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कमरे में सो रहे तीन बच्चे गंभीर घायल हो गए। मृतक का भाई और उसका परिवार भी हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस ने इस मामले में ट्राले के ड्राइवर पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद वह ट्राला छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन


खुडैल पुलिस के मुताबिक हादसे में शंकरलाल पिता घीसालाल की मौत हो गई। जबकि उसके बच्चे गोपाल (15), श्रवण (13) और प्रतीक्षा (19) गंभीर घायल हुए हैं। ट्राले की वजह से मृतक के भाई के घर मेें भी नुकसान हुआ है और गुलाब उसका बेटा नरेन्द्र (13), बेटी पायल (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला जब घरों से टकराया तो आसपास के मकानों की दीवारें हिल गई और घर के अंदर का सामान गिर गया। ग्रामीणों को लगा जैसे भूकंप आया हो। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन की मदद से ट्राले के आगे का हिस्सा काटा। ग्रामीणों ने मलबे से घायल लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed