फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Truck loaded with illicit liquor seized, five accused arrested.

Indore Crime: इंदौर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की शराब-बीयर जब्त; पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 07:29 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 07:29 PM IST
सार

इंदौर के कनाड़िया थाना पुलिस ने 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 15 पेटी शराब, 927 पेटी बीयर समेत करीब एक करोड़ रुपये का माल जब्त कर नेटवर्क की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Truck loaded with illicit liquor seized, five accused arrested.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कनाड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की बीयर और शराब जब्त की है। मामले में पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

विज्ञापन


कनाड़िया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक से 15 पेटी शराब और 927 पेटी बीयर बरामद की गई। मौके से ट्रक में मौजूद आकाश और राहुल को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


पढ़ें: सोनम वांगचुक के समर्थन में स्कूल परिसर में प्रार्थना, खंडवा के सरकारी स्कूल के प्राचार्य निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब्त शराब, ट्रक और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाश और राहुल शराब की ढुलाई करते थे, जबकि अन्य आरोपी पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस अवैध शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed