फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   truck bus drivers strike hadtal petrol diesel pump news

Strike: दूसरे दिन भी पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें, Aictsl Bus बंद, मंडी में गाड़ियां नहीं आई, सब्जी होगी महंगी

Tue, 02 Jan 2024 11:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Jan 2024 11:04 AM IST
सार

strike कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है और इसकी आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है।

विज्ञापन
truck bus drivers strike hadtal petrol diesel pump news
कलेक्टर ने मांगलिया डिपो जाकर ड्राइवर्स से बात की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ड्राइवर्स की हड़ताल Drivers Strike के दूसरे दिन भी पूरा शहर प्रभावित रहा। सुबह से ही पेट्रोल पंप Petrol Pump पर लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। इस बीच कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है और इसकी आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने आज सुबह मांगलिया पहुंच कर टैंकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैंकरों को निरंतर रूप से रवाना किया जाए। इस दौरान उन्होंने टैंकर चालकों से भी चर्चा की।
विज्ञापन


एआईसीटीएसएल बसें  Aictsl Bus आज भी बंद
हड़ताल Hadtal की वजह से एआईसीटीएसएल की बसें आज भी बंद हैं। इंदौर से भोपाल और अन्य शहरों की तरफ जाने वाली बसों का संचालन बंद रखा गया है। आईबस और सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें भी कई रूट की बसें अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। पीआरओ माला सिंह ठाकुर ने बताया कि इंदौर से बाहर के जिलों में आने जाने वाली एआईसीटीएसएल की बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। जल्द ही इसे शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सुबह से हुए घटनाक्रम
1. कई स्कूलों में बस नहीं चलने की वजह से अवकाश रखा गया। 
2. मंडियों में सब्जी की गाड़ियां नहीं आई। शहर की स्थानीय मंडियों में सब्जियों के भाव बढ़े।
3. पेट्रोल पंपों पर टैंकर पहुंच रहे हैं, तेल पर्याप्त पहुंचा दिया गया है, आपूर्ति नियमित हो रही है।
4. एआईसीटीएसएल भी भोपाल सहित 24 शहरों के लिए फिर से बस संचालन की तैयार कर रहा है, इसके लिए सभी ट्रैफिक रूट को क्रास चेक कराया जा रहा है। 
5. सिटी बस और आईबस चुनिंदा जगह शुरू हुई है, इन्हें भी धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।
6. यह इश्यू अब आठ राज्यों तक फैल गया है, ऐसे में यह कहना कि कब स्थिति कंट्रोल में होगी मुश्किल है, किराना, फार्मा जैसी जरूरी सामग्रियों की सप्लाय पर सभी का ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. उधर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ऑल इंडिया लेवल पर दोपहर में वर्चुअल बैठक है, इसमें वह तय करेंगे कि ड्राइवरों के समर्थन और हिट एंड रन एक्ट के विरोध में किस तरह आगे आंदोलन की राह पकड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed