फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   triple talaq case filed against mechanical engineer

Indore: मैकेनिकल इंजीनियर पर तीन तलाक का केस दर्ज, पत्नी बोली सास पति के साथ नहीं सोने देती थी

Thu, 22 Jun 2023 04:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 22 Jun 2023 04:55 PM IST
सार

बहू ने सास और ननद पर लगाया जिंदा जलाने का आरोप, पति पर दहेज के लिए दबाव बनाने की बात भी कही
 

विज्ञापन
triple talaq case filed against mechanical engineer
पति आमिर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जूनी इंदौर पुलिस ने 25 साल की सकीना अब्बासी की शिकायत पर उसके पति आमिर अब्बासी निवासी नमक गोदाम के खिलाफ तीन तलाक देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। सास इम्तियाज बी, ननद सोनम और ससुर आजम अब्बासी पर प्रताड़ित करने का केस भी दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


सकीना ने पुलिस को बताया कि उसका पति पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। जो पीथमपुर की कंपनी में पदस्थ है। मई 2022 में उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के मुताबिक हुई थी। कुछ दिन बाद ही सास इम्तियाज बी ने कहा कि तुम और पति अलग-अलग कमरे में सोया करो। जब इस बात से इनकार किया तो सास भला बुरा कहने लगी। बात नहीं मानने पर मारपीट भी की। शादी के दो माह बाद से पति आमिर सहित अन्य लोग मुझे परेशान कर रहे थे। एक दिन पहले पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया था। महिला ने बताया कि उसके मायके से लाए जेवर और सारा पैसा भी आमिर और उसके परिवार के लोगों ने रख लिया। वहीं पति आमिर सकीना के पिता की खरगोन की जमीन को बेचकर रुपए लाने के लिए बार-बार परेशान करता है।
विज्ञापन


जूनी इंदौर टीआई नीरज मेढा ने बताया कि सकीना की रिपोर्ट के अनुसार ससुराल वाले उससे मारपीट करते थे। सास के तानों से वह लगातार परेशान हो गई। दो माह बाद ही उन्होंने सकीना को यह कहते हुए मायके भेज दिया कि उसका व्यवहार ठीक नहीं है। कुछ समय बाद सकीना वापस अपने भाई के साथ ससुराल आई तो सास, ननद और ससुर ने विवाद किया। भाई से कहा कि यह ससुराल में रहने लायक नहीं है। इसके साथ ही चरित्र को लेकर भी भला बुरा कहा। भाई से कहा कि इसे वापस ले जाओ हम इसे नहीं रख सकते। इसके बाद भाई ने पति आमिर अब्बासी से बात की तो उसने कहा कि वह अपने माता-पिता और बहन की बात ही मानेगा। बाद में भाई के समझाने पर सकीना ससुराल में रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदा जलाने की कोशिश की 
महिला ने बताया कि 20 जून की शाम को सास इम्तियाज बी और ननद सोनम ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट कर गला भी दबाया। वह छूटकर बाहर की तरफ भागी और मदद के लिए अपने जीजा को फोन किया। इसके बाद पति आमिर ने तीन बार तलाक कहकर सकीना को हमेशा के लिए घर से जाने का कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed