फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tribal girl started living in Gawli Palasia saying she was studying in Dhamnod

Indore News:धामनोद में पढ़ाई का कहकर गवली पलासिया में रहने लगी थी आदिवासी युवती

Thu, 16 Mar 2023 06:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 Mar 2023 06:59 PM IST
सार

आरोपी युवक यदुनंद पाटीदार ने ही युवती को गांव में कमरा दिलाकर रखा था और कभी-कभी उसके साथ रहने आता था, लेकिन आरोपी युवक युवती के मौत के बाद थाने में शादी के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Tribal girl started living in Gawli Palasia saying she was studying in Dhamnod
महू मेें युवती की मौत के बाद उपद्रव हुआ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू में जिस युवती की मौत को लेकर हंगामा मचा है। उसके बारे में नया मोड़ आ गया है। युवती खरगोन के एक गांव में रहती है और वह परिवार वालों को धामनोद में रहकर पढ़ाई करने का बोलकर घर से निकली थी, लेकिन युवती एक युवक से शादी कर धामनोद के बजाए गवली पलासिया में रह रही थी। जब उसकी मौत की खबर परिजनों को पता चली तो वे आश्चर्य में पड़ गए,क्योकि उन्हें लग रहा था कि युवती धामनोद में रह रही है। महू के समीप गवली पलासिया में रहने वाली युवती की करंट लगने से मौत हो गई,लेकिन आदिवासी समाज के कुछ नेताओं का कहना है कि उसके साथ रेप हुआ है और युवक उसे बहला कर गवली पलासिया लेकर आया था।

विज्ञापन


युवक ने दिलाया था कमरा
आरोपी युवक यदुनंद पाटीदार ने ही युवती को गांव में कमरा दिलाकर रखा था और कभी-कभी उसके साथ रहने आता था, लेकिन आरोपी युवक युवती के मौत के बाद थाने में शादी के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। युवती के परिजनों को भी शादी के बारे में कुछ नहीं पता था। अब पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि युवक ने वाकई शादी की थी या झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रियल जांच शुरू
युवती की मौत के बाद हुए उपद्रव के दौरान पुलिस की फायरिंग से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर मजिस्ट्रियल जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है। अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें १५ दिन में जांच पूर्ण कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महू में है बड़ा आदिवासी वोटबैंक
महू विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी वोटबैंक भी तगड़ी दखल रखता है। तीन सालों में यह जयस ने कई प्रदर्शन किए और सरकार को घेरने की कोशिश की। युवती की मौत के मामले में भी राजनीति गरमा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed