फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tourism Minister Usha Thakur said that traitors are opposing Dhirendra Shastri

Indore News: पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा-देशद्रोही कर रहे है धीरेंद्र शास्त्री का विरोध

Mon, 23 Jan 2023 07:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों कुछ लोगों के निशाने पर है। कई संत और राजनेता उनका समर्थन भी कर रहे हैै। मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने भी उनका समर्थन किया है। 

विज्ञापन
Tourism Minister Usha Thakur said that traitors are opposing Dhirendra Shastri
पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाद पर्यटन मंत्री उसे ठाकुर भी उतर आई है। उन्होंने कहा कि जो लोग धीरेंद्र शास्त्री के पीछे पड़े हैं वह कोई और नहीं देशद्रोही है। ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के षड्यंत्र वर्षों से चले आ रहे हैं। जब भी सतानत धर्म मजबूत होता है, तो उसे कमजोर करने के लिए देशद्रोही सक्रिय हो जाते है। जो लोग धीरेंद्र शास्त्री के पीछे पड़े हैं वह देशद्रोही है।

विज्ञापन

उषा ठाकुर से पहले भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा था कि उन पर अंधविश्वास फैलाने का अारोप गलत है। उन्होंने कहा कि जावरा की दरगाह पर कोई सवाल नहीं उठाता है। एक हिन्दू महात्मा के सामने इस तरह की घटनाएं होती है तो सवाल उठाया जाता है।

विज्ञापन

इंदौर भी आ चुके है शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री पिछले साल इंदौर भी आ चुके हैै। आईटीआई रोड पर उनकी कथा की थी और वे सप्ताह भर रुके थे। आयोजन दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदौला ने कराया था। आयोजन मेें कई भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों चर्चा में है। वे लोगों के मन की बात बता देते है और सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल होते हैै। महाराष्ट्र की एक संस्था अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने शास्त्री पर अंध विश्वास फैलाने के आरोप लगाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed