फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tiger caught Mhow pithampur track

Indore news: महू पीथमपुर टेस्टिंग ट्रैक पर घूमता हुआ पकड़ाया तेंदुआ

Wed, 28 Jun 2023 01:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 28 Jun 2023 01:54 PM IST
सार

Tiger caught Indore pithampur 

विज्ञापन
Tiger caught Mhow pithampur track
तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक महीने से भी अधिक समय तक इंदौर के आसपास के क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की वजह से जहां स्कूलों का समय बदल दिया गया था वहीं इंदौर और भोपाल के वन विभाग की टीम लंबे समय से उसकी सर्चिंग में परेशान थी। तेंदुआ खुलेआम इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा था और इस वजह से लोगों में दहशत बढ़ती ही जा रही थी। जानकारी के मुताबिक यह मादा तेंदुआ है जिसे ट्रैक टी 7 पर पकड़ा गया है। वन विभाग तेंदुए की मेडिकल जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ेगा।
विज्ञापन

 

बुधवार सुबह तेंदुए को महू पीथमपुर एशिया के हाई स्पीड ऑटो टेस्टिंग ट्रैक नेट्रेक्स में पकड़ा गया। टेस्टिंग ट्रैक पर पिछले दो दिनों से तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा था। वह ट्रैक पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आया था। इस दौरान इसने एक नीलगाय का शिकार भी किया था। नेट्रेक्स के अधिकारियों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।

विज्ञापन

 

वन विभाग ने सोमवार रात को तेंदुए की मूवमेंट वाली जगह पर पिंजरा लगाया था। जिसमें बुधवार को तेंदुआ कैद हो गया। अब वन विभाग तेंदुए को सुरक्षित ले जाने को तैयारी कर रहा है। पहले तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। यदि उसे कोई चोट या समस्या हुई तो उपचार करेंगे। अन्यथा जंगल में छोड़ेंगे। तेंदुए के पकड़े जाने से इंदौर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed