फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three-year-old drowned in a pit dug for a house

Indore: मकान के लिए खोदे गड्ढे में डूबा तीन साल का मासूम, पिता कई दिनों से मकान मालिक को चेता रहा था

Mon, 24 Jul 2023 06:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 24 Jul 2023 06:51 PM IST
सार

- सो रहे नगर निगम के अधिकारी और जा रही मासूमों की जान, बिल्डंग अफसर ने भी नहीं दिया लगातार हो रही लापरवाही पर ध्यान

विज्ञापन
Three-year-old drowned in a pit dug for a house
मासूम की गड्ढे में डूबने से गई जान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही मासूमों की जान ले रही है। लसूड़िया इलाके में मकान निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक तीन साल के मासूम की मौत हो गई। निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया और पिता के चेताने के बावजूद मकान मालिक ने गड्ढा नहीं भरा। कुछ दिन के बाद ही तीन साल का बच्चा खेलते खेलते गड्ढे में फिसलकर गिर गया और उसकी जान चली गई। बच्चा करीब एक घंटे तक गड्ढे में पड़ा रहा। जब माता पिता को पता चला तो उन्होंने उसे बाहर निकाला और एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना निरजंनपुर इलाके की है। यहां रहने वाले तीन साल के रितिक वशंकार की डूबने से मौत हो गई। पिता छोटू ने बताया कि शाम को खेलते हुए बेटा कहीं गायब हो गया। पत्नी पूनम घर में खाना बना रही थी। करीब सात बजे पत्नी को ध्यान आया तो बेटे को आसपास ढूंढा। तब वह गड्ढे में पड़ा मिला। उसे निकालकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता ने मकान मालिक को चेताया था
छोटू ने बताया कि वह मूल रूप से अशोक नगर के सेमाटोरा गांव का रहने वाला है। दो माह पहले ही यहां आकर किराए से रहने लगा था। उसके घर के नजदीक कई दिनों से मकान निर्माण के चलते गड्ढे खुदे हुए थे। उसने बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर जाने के चलते मालिक को गड्ढा भरवाने के लिए भी कहा था लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। छोटू मजदूरी करता है। रितीक का एक पांच माह का भाई है। वहीं बड़ा भाई आदित्य अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहता है। पुलिस लापरवाही को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed