फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three sisters lost their only brother on Rakhi, he died at the age of 18

Indore News: राखी पर तीन बहनों के इकलौते भाई ने तोड़ा दम, 18 की उम्र में हुआ हादसे का शिकार

Thu, 31 Aug 2023 06:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 31 Aug 2023 06:46 PM IST
सार

राखी का त्योहार होने के बावजूद अंकेश काम पर चला गया। कंपनी की साइट पर उसे करंट लग गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Three sisters lost their only brother on Rakhi, he died at the age of 18
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

तीन बहनों का इकलौता भाई रक्षाबंधन पर करंट लगने से दुनिया को छोड़कर चला गया। वह कनाड़िया इलाके में निजी कंपनी की साइट पर काम करता था। 18 साल की उम्र में ही वह हादसे का शिकार हो गया। कुछ माह पहले ही वह यहां रहने आया था और साइट पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


कनाड़िया पुलिस के मुताबिक मृतक अंकेश पुत्र उधमसिंह निवासी स्वस्तिक नगर की करंट लगने से मौत हो गई। अंकेश के मामा संतोष ने बताया कि वह प्रजापति टेंट हाउस के पीछे एचएचडब्लयू ग्रीन टाउनशिप में काम करने गया था। काम के दौरान बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसे करंट लग गया। उसे उपचार के लिए नजदीक के शकुंतला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी सांसे चल रही थी। शकुंतला से डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। दोपहर में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अंकेश को मृत घोषित कर दिया। अंकेश स्वस्तिक कंपनी के लिए काम कर रहा था। 
विज्ञापन


बहनें राखी के लिए इंतजार कर रही थीं
मामा संतोष ने बताया कि अंकेश तीन बहनों में सबसे छोटा है। उसकी बड़ी बहन अनुराधा की पठारिया में शादी हुई है और दो बहनें मंजू और मनीषा घर पर ही थीं। राखी के चलते बड़ी बहन भी गांव से यहां आई थी। रात में मुहूर्त पर राखी मनाने की बात हुई थी। सभी अंकेश के काम से वापस आने का इंतजार कर रहे थे। इसके पहले ही उसे करंट लगने की खबर आ गई। अंकेश के पिता भी अपनी बहन को लेने के लिए गए हुए थे। जब उन्हें हादसे की जानकारी मिली तो वे भी दौड़ते दौड़ते वापस आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed