{"_id":"63689b27d3335b1bc41a85c8","slug":"three-girls-beat-up-one-girl-in-indore-at-midnight-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Girls Fight: इंदौर में आधी रात को लड़कियों का उत्पात, चार ने एक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Girls Fight: इंदौर में आधी रात को लड़कियों का उत्पात, चार ने एक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Mon, 07 Nov 2022 11:19 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:19 AM IST
सार
इंदौर में नाइट लाइफ के साइड इफेक्ट्स भी सामने आने लगे हैं। लड़के ही नहीं अब लड़कियां भी देर रात सड़कों पर लड़ती नजर आ रही हैं।
इंदौर में लड़कियों की स्ट्रीट फाइट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के एलआईजी तिराहे पर आधी रात को लड़कियों ने जमकर उत्पात मचाया। चार लड़कियों ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा। उसका मोबाइल भी सड़क पर पटक-पटकर तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।
दो महीने पहले जिला प्रशासन ने इंदौर के बीआरटीएस कॉरिडोर के बाजारों को 24 घंटे खुला रखने की छूट दी थी। इसके साइड इफेक्ट्स नजर आने लगे हैं। रात को पुलिस की गश्त कम होती है। दो दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें एलआईजी तिराहे पर तीन लड़कियां एक लड़की को पीटती नजर आ रही है। लड़कियों के बीच विवाद का वहां मौजूद तमाशबीनों ने वीडियो बनाया।
इंदौर में कुत्तों की तरह सड़क पर लड़ गई लड़कियां। चार लड़कियों ने एक को पीटा। उसका मोबाइल तक तोड़ दिया। #Indore #MPNews #IndoreNews #MadhyaPradesh #IndoreGirlsFight #IndoreNightLifehttps://t.co/M0wEqx6ZR0 pic.twitter.com/YJVjQnUin0
— Ravindra Bhajni (@ravibhajni) November 7, 2022
फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन लड़कियां एक लड़की को बेरहमी से लात-घूंसों से पीट रही है। सड़क पर पड़ी बेसुध लड़की उनका विरोध करने की स्थिति में नजर नहीं आ रही थी। एक लड़की ने पीड़ित लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया।
एलआईजी में रहने वाले अक्षांश मेहरा क्षेत्र बताते है कि बीआरटीएस के मार्केट 24 घंटे खुले रहने से अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस बंदोबस्त यहां नही है। यह चौराहा बीआरटीएस के व्यस्त चौराहों में से एक है। जब यहां ऐसी घटना हो सकती है तो फिर अन्य जगह किसी दिन गंभीर वारदात हो सकती है। नशे में धुत युवा 24 घंटे खुले रहने वाले रेस्टोरेंट में आते हैं और आपस में विवाद करते है। दिन में इसी चौराहे पर पुलिसकर्मी वाहनों के चालान काटते नजर आते हैं, लेकिन रात को नशे में उत्पात करने वाले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता।
