{"_id":"64ac5429a9607ba1030d5c04","slug":"three-children-died-due-to-drowning-in-khudail-pond-talab-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: खुड़ैल के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, तीनों दोस्त रोज साथ में जाते थे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: खुड़ैल के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, तीनों दोस्त रोज साथ में जाते थे स्कूल
Tue, 11 Jul 2023 12:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:25 AM IST
सार
रोज साथ में स्कूल जाने वाले तीन दोस्तों ने एक साथ दम तोड़ दिया, तीनों स्कूल से आने के बाद तालाब में नहाने चले गए यहां गहरे पानी में फंस गए
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुड़ैल क्षेत्र के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे तालाब के समीप के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। तीनों बगैर बताए तालाब में नहाने चले गए थे। बारिश की वजह से तालाब का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बच्चे गहरे पानी मे चले गए और बाहर नहीं आ पाए। जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने खोज शुरू की। तीनों के कपड़े तालाब के समीप मिले। जानकारी मिली है कि दो बालक अपने परिवार के इकलौते पुत्र हैं।
स्कूल से आने के बाद सीधे तालाब पर चले गए थे
पुलिस के अनुसार घटना हाथी पिपल्या गांव के तालाब में हुई। तीनों बच्चे गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। सोमवार को स्कूल से वापस आने के बाद तीनों बिना किसी को बताए तालाब पर नहाने चले गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से तीनों फंस गए और वापस नहीं निकल पाए। इससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तालाब से बच्चों के शव देर रात निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। तीनों बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। तीनों आपस में दोस्त हैं। गांव वालों ने बताया कि तीनों रोज साथ स्कूल आते जाते थे। दो छात्रों के नाम अंशुल पुत्र गिरीश पटेल और प्रियांशु पुत्र सतीश हैं। एक छात्र का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।