{"_id":"644a7588cc0e41217d0b76b3","slug":"the-youths-who-got-married-in-front-of-rajbada-apologized-deleted-the-video-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: राजबाड़ा के सामने शादी करने वाले युवकों ने माफी मांगी, वीडियो डिलीट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: राजबाड़ा के सामने शादी करने वाले युवकों ने माफी मांगी, वीडियो डिलीट किया
Thu, 27 Apr 2023 06:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:45 PM IST
सार
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के साथ ही इस पर कमेंट्स आना भी शुरू हो गए। इसके बाद सराफा थाने में इसके खिलाफ शिकायत हुई थी।
विज्ञापन
राजबाड़ा के सामने शादी करने वाले युवकों ने माफी मांगी
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजबाड़ा के सामने अपनी शादी का वीडियो बनाने वाले युवक ने इंस्टाग्राम से वीडियो हटा दिया है। युवक ने अपने दोस्त को साड़ी पहनाकर शादी करने का वीडियो बनाया था। इसके बाद इसका बहुत विरोध हुआ था। सराफा थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गई थी और पुलिस ने इस पर कार्रवाई की बात कही थी। अब युवक ने वह वीडियो हटा दिया है और माफी मांगते हुए एक और वीडियो अपलोड किया है।
क्या था मामला
कुछ दिन पहले इंदौर के राजबाड़ा पर दो दोस्तों ने शादी करते हुए एक वीडियो बनाया गया। इसमें अग्नि के सामने फेरे लेते और दूल्हा बने गीतांशु, दूल्हन बने आदित्य को लात मारते हुए नजर आ रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के साथ ही इस पर कमेंट्स आना भी शुरू हो गए। इसके बाद सराफा थाने में इसके खिलाफ शिकायत हुई थी।
पोस्ट डिलीट की, ये कहा
गीतांशु ने राजबाड़ा पर शादी का वीडियो जो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया उसे डिलीट कर दिया है। गीतांशु ने कहा कि मेरे द्वारा जो राजबाड़ा पर शादी की उससे हिंदू धर्म को बहुत ठेस पहुंची है और पुलिस-प्रशासन को भी ठेस पहुंची है। मैं सम्मान करता हूं हिंदू धर्म का और पुलिस प्रशासन का। मैं वह वीडियो डिलीट कर दी है। मैं मेरी इच्छा से वह वीडियो डिलीट की है। आईन्दा से किसी को ठेस पहुंचे ऐसा वीडियो नहीं बनाउंगा। माफी चाहता हूं…।